Anthropic के नए AI टूल से सहमी टेक कंपनियां, लीगल वर्क को करेगा ऑटोमेट

नए AI टूल से लीगल वर्कफ्लो के अलावा डेटा और एनालिसिस से जुड़े बहुत से ऐसे टास्क भी किए जा सकेंगे जिनके लिए Salesforce या ServiceNow जैसी टेक कंपनियों की सर्विसेज का इस्तेमाल किया जाता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 फरवरी 2026 17:46 IST
ख़ास बातें
  • Anthropic को इसके Claude AI मॉडल के लिए जाना जाता है
  • नया टूल कॉम्प्लेक्स और प्रोफेशनल वर्क को ऑटोनॉमस तरीके से कर सकता है
  • इससे टेक और डेटा से जुड़ी कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट हुई है

भारत में भी IT कंपनियों के शेयर्स पर इसका बड़ा असर पड़ा है

इंटरनेशनल टेक सेक्टर में बुधवार को एक बड़ी हलचल हुई है। बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों में शामिल Anthropic ने एक नया टूल पेश किया है, जो कॉम्प्लेक्स और प्रोफेशनल वर्क को ऑटोनॉमस तरीके से कर सकता है। इससे यह आशंका बढ़ गई है कि AI की कैपेबिलिटी तेजी से बढ़ रही है और यह कंपनियों और इनवेस्टर्स के अनुमान से काफी आगे निकल गई है। इससे अमेरिका सहित कई देशों में टेक और डेटा से जुड़ी कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट हुई है।  

Anthropic को इसके Claude AI मॉडल के लिए जाना जाता है। SaaSpocalypse कहे जाने वाले नए टूल से डॉक्यूमेंट रिव्यू, कम्प्लायंस की जांच और लीगल डॉक्युमेंट्स की समरी जैसे टाक्स आसानी से किए जा सकेंगे। Anthropic के Claude मॉडल में  इस टूल को प्लग-इन के तौर पर उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, Anthropic ने यह स्पष्ट किया है कि इस टूल से मिलने वाले आउटपुट का लाइसेंस्ड अटॉर्नी से रिव्यू कराना चाहिए। 

नए AI टूल से लीगल वर्कफ्लो के अलावा डेटा और एनालिसिस से जुड़े बहुत से ऐसे टास्क भी किए जा सकेंगे जिनके लिए Salesforce या ServiceNow जैसी टेक कंपनियों की सर्विसेज का इस्तेमाल किया जाता है। Anthropic की शुरुआत चार वर्ष पहले OpenAI के पूर्व रिसर्चर्स ने की थी। इस कंपनी की अगुवाई Dario Amodei और Daniela Amodei करते हैं। Anthropic ने कहा, "हमारा मानना है कि दुनिया पर AI का बड़ा असर होगा। हम ऐसे सिस्टम बनाना चाहते हैं जिन पर लोग भरोसा कर सकें और जिनसे AI से जुड़े मौकों और इसके खतरों के बारे में जानकारी मिल सके।" 

SaaSpocalypse की जानकारी सामने आने के बाद अमेरिका में वॉल स्ट्रीट पर टेक कंपनियों के शेयर्स में बड़ी गिरावट हुई है। इससे Adobe, Cognizant, Thomson Reuters और Gartner जैसी कंपनियों के शेयर्स सात प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक टूटे हैं। भारत में भी IT कंपनियों के शेयर्स पर इसका बड़ा असर पड़ा है। BSE पर TCS का शेयर लगभग सात प्रतिशत, Infosys का लगभग आठ प्रतिशत और HCL Technologies का पांच प्रतिशत से अधिक गिरा है। सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री का एक बड़ा हिस्सा लीगल रिसर्च प्लेटफॉर्म्स, कम्प्लायंस से जुड़े सॉफ्टवेयर, डेटा एनालिसिस और वर्कफ्लो मैनेजमेंट से जुड़े सॉल्यूशंस उपलब्ध करता है। Anthropic के नए टूल से इन कंपनियों के रेवेन्यू पर असर पड़ सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.