Apple Vision Pro हेडसेट ने आनंद महिंद्रा को किया हैरान! टिम कुक से पूछा यह सवाल, आप भी जानें

Apple Vision Pro : टिम कुक के ट्वीट पर आनंद महिंद्रा ने सवाल किया, क्या यह बड़े स्क्रीन वाले टीवी डिस्प्ले के खत्म होने का संकेत है?

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 जून 2023 20:01 IST
ख़ास बातें
  • ऐपल विजन प्रो को कंपनी की डेवलपर कॉन्‍फ्रेंस में किया गया लॉन्‍च
  • इस गैजेट ने हर किसी को प्रभावित किया है
  • बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी वीडियो ऐड देखकर किया सवाल

Apple Vision Pro का डिजाइन एल्युमीनियम फ्रेम पर बेस्‍ड है। इसके फ्रंट में कर्व्‍ड ग्‍लास हैं। इमेज कैप्‍चर करने के लिए एक फ‍िजिकल बटन दिया गया है।

ऐपल (Apple) की सालाना वर्ल्‍डवाइड डेवलपर कॉन्‍फ्रेंस में जिस गैजेट ने सबसे ज्‍यादा धूम मचाई है, वह है ऐपल विजन प्रो (Apple Vision Pro)। ऐपल ने AR या VR से अलग एक ऐसा रिएलिटी हेडसेट पेश किया है, जिसे वह पर्सनल इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस कह रही है। दावा है कि इसे पहनने के बाद यूजर एक ऐसी दुनिया में पहुंच जाएगा, जहां कामकाम से लेकर एंटरटेनमेंट तक सबकुछ अलग अंदाज में होगा। यूजर की आंखों के सामने ऐसा डिस्‍प्‍ले उभरेगा, जिसे वह अपने हिसाब से एडजस्‍ट कर सकेगा। ‘विजन प्रो' को आंखों, हाथों और आवाज से कंट्रोल किया जा सकेगा। यही वजह है कि हर कोई इस गैजेट पर गौर फरमा रहा है। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) तो इतने प्रभावित हुए हैं कि उन्‍होंने कई सवाल सीधे ऐपल के सीईओ टिम कुक से पूछ डाले। 
  
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने ‘Apple विजन प्रो' के ऐड पर अपना रिएक्‍शन दिया है। इस ऐड को ऐपल के सीईओ टिम कुक ने शेयर किया था। टिम कुक के ट्वीट पर आनंद महिंद्रा ने सवाल किया, क्या यह बड़े स्क्रीन वाले टीवी डिस्प्ले के खत्म होने का संकेत है? स्‍पोर्ट्स मैच और फ‍िल्‍में देखने वाली कम्‍युनिटी का क्‍या। क्‍या इन सबकी जगह एक कमरे में हेडसेट पहने जॉम्‍बी ले लेंगे? 
Advertisement
 

जाहिर तौर पर जो सवाल आनंद महिंद्रा ने किया है, वह कई लोगों के मन में है। ऐपल ने जो प्रोडक्‍ट पेश किया है, उसने मार्केट को हिट किया, तो लोगों के पास एक ऐसी डिवाइस होगी, जो सबसे पहले बड़े डिस्‍प्‍ले वाली टीवी को प्रभावित करेगी, क्‍योंकि यूजर्स के पास अपना पर्सनल डिस्‍प्‍ले होगा, जिसे वह थिएटर का रूप दे सकते हैं।  
Advertisement

Apple Vision Pro का डिजाइन एल्युमीनियम फ्रेम पर बेस्‍ड है। इसके फ्रंट में कर्व्‍ड ग्‍लास हैं। इमेज कैप्‍चर करने के लिए एक फ‍िजिकल बटन दिया गया है। इसमें 12 कैमरे लगे बताए जाते हैं। स्‍ट्रैप को लचीला बनाया गया है, ताकि यूजर्स आसानी से पहन सकें। साइड में ऑडियो पॉड्स लगाए गए हैं, जिनका काम शानदार ऑडियो सुनाना है। विजन प्रो में ऐपल का M2 चिप लगाया गया है साथ में नई R1 चिप भी है। इसका डिस्‍प्‍ले माइक्रो-ओएलईडी है। हेडसेट तैयार करने में जाइस ने भी सहयोग किया है। ऐपल का दावा है कि 3D कंटेंट देखने के लिए यह बेस्‍ट हेडसेट है। 
 
‘ऐपल विजन प्रो' की कीमत 3499 डॉलर (लगभग 2 लाख 88 हजार 724 रुपये) बताई गई है। यह अगले साल यानी 2024 से उपलब्‍ध होगा। ऐपल के मुताबिक, डिज्‍नी का प्रीमियम कंटेंट यूजर पहले दिन से इस हेडसेट पर देख पाएंगे। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.