Israel-Hamas War: हमले में मारी गई बेटी को खोजने के लिए Apple Watch का किया इस्तेमाल

इजरायल में नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में हमास ग्रुप द्वारा हत्या कर दी गई एक इजरायली-अमेरिकी महिला के पिता ने उसके शव का पता लगाने के लिए Apple Watch और फोन के ट्रैकिंग फीचर का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2023 22:11 IST
ख़ास बातें
  • हमास के हमले में एक युवति की मौत हो गई थी
  • इस युवति के पिता ने उसे खोजने के लिए Apple Watch का इस्तेमाल किया
  • Apple के कुछ प्रोडक्ट्स में मिलता है ट्रैकिंग फीचर
हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमले में कई लोगों की जान गई, जिनमें से एक अमेरिकी युवति भी थी, जिसके पिता ने उसे खोजने के लिए Apple Watch का इस्तेमाल किया। इस दुखद हादसे में जान गवाने वाली युवति के पिता ने उसका शव का पता लगाने के लिए ऐप्पल वॉच के लाख फोन के ट्रैकर का सहारा लिया। युवति उस म्यूजिक फेस्टिवल में मौजूद थी, जहां अचानक हमास के आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई और कई लोगों को आतंकी संगठन ने बंधक बना लिया।

CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल में नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में हमास ग्रुप द्वारा हत्या कर दी गई एक इजरायली-अमेरिकी महिला के पिता ने उसके शव का पता लगाने के लिए Apple Watch और फोन के ट्रैकिंग फीचर का इस्तेमाल किया। व्यवसायी और कंप्यूटर नेटवर्क प्रोडेक्ट के सप्लायर मेलानॉक्स के संस्थापक ईयाल वाल्डमैन ने पब्लिकेशन से कहा कि 24 वर्षीय डेनिएल दक्षिण इजराइल में फेस्टिवल में भाग ले रही थी, जब वहां अचानक हमास ने हमला कर दिया और 260 लोग मारे गए। इस हमले में कई लोगों को बंधक बना लिया गया।
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि पिता ने पहले सोचा कि उनकी 24 वर्षीय बेटी का हमास ने अपहरण कर लिया है। हालांकि, उन्हें 11 अक्टूबर को पता चला कि डेनिएल और उसका प्रेमी नोम शाई, उन कई लोगों में से थे, जिनकी आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

उन्होंने इजराइल स्थित i24NEWS को बताया, "इजराइल में उतरने के तीन घंटे बाद, मैं दक्षिण की ओर गया और मैंने उन दोनों की कार को ढूंढा। मुझे कार मिली और कुछ सामान मिला और मुझे पता चला कि इस कार में डेनिएल आपातकालीन स्थिति में थी। मुझे उसके सेल फोन से कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें क्रैश कॉल की सुविधा थी।"
Advertisement

उन्होंने सीएनएन से बातचीत में कहा, "मैंने देखा है कि कैसे कम से कम तीन से पांच लोगों ने दो दिशाओं से हमला करके उसकी हत्या कर दी थी। हमें जो सूचना मिली है, उनमें कम से कम तीन बंदूकें थीं जो कार पर गोलियां चला रही थीं।"
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.