अमेज़न इंडिया सेलः स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ये धमाकेदार ऑफर

अमेज़न इंडिया सेलः स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ये धमाकेदार ऑफर
विज्ञापन
अमेज़न इंडिया की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत 1 अक्टूबर को ही हुई थी। हालांकि, इस ई-कॉमर्स साइट ने इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट से जुड़े ऑफर आज पेश किए हैं। इस सेल के दौरान आप कई स्मार्टफोन सस्ते में खरीद सकते हैं। लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट छूट के साथ मिलेंगे।

अगर आपको कोई डील पसंद आई है तो आप चाहें वेब पर हों या ऐप पर, सबसे पहले इसे कार्ट में जोड़ लीजिए। अतिरिक्त कैशबैक के लिए आप मोबाइल ऐप से बाद में चेकआउट कर सकते हैं। एचडीएफसी बैंक के कार्ड से 6,000 रुपये से ज्यादा की खरादारी करने पर आपको वेबसाइट से 10 प्रतिशत जबकि ऐप से 15 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

सेल के दौरान कई लोकप्रिय प्रोडक्ट पर लाइटनिंग डील भी मिलेगी। इसलिए अगर आप कोई प्रोडक्ट नहीं खरीद पाए हैं तो निराश ना हों और बाद में कोशिश करें।

सुनिश्चित कर लें कि आप अपने अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन का अच्छे से इस्तेमाल कर सकें। अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शर के लिए कुछ डील 30 मिनट पहले ही शुरू हो जाएंगी।

 अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर

1. आईफोन 6एस स्मार्टफोन का 16 जीबी वेरिएंट 29,999 रुपये में मिलेगा।

2. मोटो एक्स फोर्स स्मार्टफोन की कीमत 34,999 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान आपको यह 24,999 रुपये में मिल जाएगा।

3. 6.44 इंच डिस्प्ले वाला शाओमी मी मैक्स 1,000 रुपये की छूट के साथ 13,999 रुपये में मिल रहा है।

4. 4 जीबी रैम वाला माइक्रोमैक्स कैनवस 6 प्रो 8,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 14,999 रुपये है।

5. सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो का गोल्ड कलर वेरिएंट 7,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 9,190 रुपये है।

6. लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन पर 500 रुपये की छूट दी गई है। यह 6,999 रुपये में मिलेगा।

7. हाल ही में लॉन्च किया गया मोटो जी4 स्मार्टफोन जो आम तौर पर 12,499 रुपये में मिलता है। यह लाइटनिंग डील में 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

8. मोटो जी टर्बो एडिशन जो स्नैपडील और फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये में बिक रहा है। अमेज़न इंडिया पर लाइटनिंग डील के तहत 7,999 रुपये में मिलेगा।

9. शाओमी रेडमी नोट 3 का 32 जीबी वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट के साथ 10,999 रुपये में उपलब्ध है।

10. पावरफुल स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस लेईको ले मैक्स2 स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसे 17,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

11. 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला यू यूफोरिया स्मार्टफोन 4,499 रुपये में बिक रहा है।

12. आईफोन 5एस का 16 जीबी वेरिएंट 17,999 रुपये में मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इसकी एमआरपी 25,000 रुपये है।

13. मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन 1,500 रुपये की छूट के साथ 13,499 रुपये में मिल रहा है। ज्ञात हो कि यह फोन 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

14. सैमसंग ऑन7 प्रो स्मार्टफोन 9,990 रुपये में मिल रहा है। इसकी एमआरपी 11,190 रुपये है।

15. लेनोवो वाइब के4 नोट 2,000 रुपये की छूट के साथ 9,999 रुपये में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon Sale, Amazon India Sale
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »