Prime Video पर विज्ञापन दिखाना Amazon को पड़ा भारी! कोर्ट पहुंचा मामला

ऑस्ट्रेलिया की कंपिटीशन रेगुलेटरी ACCC ने Amazon Australia के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि कंपनी ने Prime Video पर विज्ञापन जोड़ने के लिए अनुचित कॉन्ट्रैक्ट शर्तों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जुलाई 2026 11:14 IST
ख़ास बातें
  • Prime Video Ads को लेकर Amazon पर मुकदमा
  • 10 लाख से ज्यादा एनुअल सब्सक्राइबर्स प्रभावित
  • Ads हटाने के लिए अतिरिक्त शुल्क लेने का आरोप

Photo Credit: Reuters

Amazon को बड़ा कानूनी झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के कंपिटीशन रेगुलेटरी ACCC ने Amazon ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अदालत का रुख किया है। आरोप है कि कंपनी ने अपने Prime Video सब्सक्रिप्शन की शर्तों में ऐसे नियम शामिल किए, जिनकी मदद से उसने ग्राहकों की सहमति के बिना वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में विज्ञापन जोड़ दिए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले से ऑस्ट्रेलिया में 10 लाख से ज्यादा वार्षिक Prime सब्सक्राइबर्स प्रभावित हुए हैं।

रॉयटर्स के मुताबिक, ACCC का आरोप है कि नवंबर 2023 से अगस्त 2025 के बीच Amazon Australia ने Prime सब्सक्रिप्शन कॉन्ट्रैक्ट में कई ऐसी शर्तें रखीं, जिन्हें रेगुलेटर ने "अनुचित" बताया है। इन्हीं शर्तों के आधार पर कंपनी ने Prime Video पर विज्ञापन दिखाने शुरू कर दिए, जबकि वार्षिक सब्सक्राइबर्स को इसके बदले किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2024 के बाद जिन यूजर्स को बिना विज्ञापन के Prime Video देखना था, उन्हें हर महीने 2.99 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 200 रुपये) अतिरिक्त भुगतान करना पड़ा। जबकि एनुअल Prime मेंबर्स पहले ही 79 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 5,155 रुपये) की सब्सक्रिप्शन फीस एकसाथ चुका चुके थे।

ACCC की चेयर Gina Cass-Gottlieb ने कहा कि अमेजन ऑस्ट्रेलिया ने अपने एनुअल Prime ग्राहकों के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट में कई अनुचित शर्तें शामिल कीं और बाद में उन्हीं का इस्तेमाल Prime Video पर विज्ञापन जोड़ने के लिए किया। रेगुलेटर का यह भी आरोप है कि Amazon.com Services LLC भी इस प्रोसेस में शामिल थी और उसने ऑस्ट्रेलिया में इस्तेमाल होने वाले कॉन्ट्रैक्ट तैयार करने में भूमिका निभाई।

मामले में ACCC ने अदालत से Amazon पर जुर्माना लगाने, प्रभावित ग्राहकों को राहत देने, कानूनी खर्च की भरपाई और अन्य जरूरी आदेश जारी करने की मांग की है।

Advertisement

वहीं अमेजन ऑस्ट्रेलिया ने रॉयटर्स को भेजे गए बयान में कहा कि कंपनी ACCC द्वारा दायर किए गए मामले को विस्तार से रिव्यू कर रही है। Amazon का कहना है कि जांच के दौरान उसने रेगुलेटर के साथ पूरा सहयोग किया है।

गौरतलब है कि ACCC ने 2024 में Prime Video पर विज्ञापन शुरू किए जाने के बाद यूजर्स से मिली शिकायतों के आधार पर इस मामले की जांच शुरू की थी। बता दें कि अब भारत में भी यूजर्स को Prime Video पर Ads देखने को मिलते हैं, जिन्हें हटाने के लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.