• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon Prime Day Sale 2023: प्राइम मेंबरशिप फ्री में ऐसे करें हासिल, 2 दिन जमकर करें खरीदारी

Amazon Prime Day Sale 2023: प्राइम मेंबरशिप फ्री में ऐसे करें हासिल, 2 दिन जमकर करें खरीदारी

Amazon Prime Day Sale 2023 ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर कल यानी कि 15 जुलाई से शुरू होने वाली है और यह 16 जुलाई तक जारी रहेगी।

Amazon Prime Day Sale 2023: प्राइम मेंबरशिप फ्री में ऐसे करें हासिल, 2 दिन जमकर करें खरीदारी

Photo Credit: Amazon

Amazon Prime Day Sale 2023 15-16 जुलाई चलेगी।

ख़ास बातें
  • Amazon Prime Day Sale 2023 अमेजन पर 15 जुलाई से शुूरू होने वाली है।
  • Amazon प्राइम मेंबरशिप 30 दिनों के लिए मुफ्त में पा सकते हैं।
  • Amazon प्राइम डे सेल में यूजर्स को बंपर डिस्काउंट पाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Amazon Prime Day Sale 2023 ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर कल यानी कि 15 जुलाई से शुरू होने वाली है और यह 16 जुलाई तक जारी रहेगी। अगर आप प्राइम मेंबर्स हैं तो आपको सेल में बंपर लाभ मिलने वाला है। वहीं अगर सामान्य यूजर्स हैं तो आपको इस सेल में आपको फायदा नहीं होगा। ऐसे में प्राइम डे सेल का लाभ लेने के लिए आप अमेजन प्राइम की मेंबरशिप ले सकते हैं, जिसके जरिए आपको सेल में बंपर डिस्काउंट पाने का मौका मिलेगा। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप फ्री में अमेजन की आगामी प्राइम डेल सेल का लाभ उठा सकते हैं।

फ्री में मिलेगी प्राइम मेंबरशिप

अगर आप अमेजन प्राइम डे सेल का लाभ उठाना चाहते हैं तो मुफ्त में 30 दिनों के लिए अमेजन प्राइम मेंबर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट पर अमेजन यूजर्स को 30 दिनों के लिए फ्री-ट्रायल प्रदान कर रहा है, जिसके बाद फ्री ट्रायल खत्म होने पर ऑटोमैटिक 1,499 रुपये सालाना मेंबरशिप का चार्ज लग जाएगा। हालांकि, यूजर्स कभी भी फ्री-ट्रायल को कैंसल कर सकते हैं। इसके अलावा अमेजन पर 1 महीने के लिए 299 रुपये में मेंबरशिप पा सकते हैं। 3 महीने के लिए 599 रुपये में प्राइम मेंबरशिप है। वहीं यूजर्स साल भर के लिए 1,499 रुपये में मेंबरशिप पा सकते हैं।

बैंक ऑफर
अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान प्राइम मेंबर्स बैंक ऑफर के तहत ICICI Bank और SBI कार्ड्स से भुगतान करके 10 प्रतिशत की बचत कर सकते हैं, जिसके जरिए आप उत्पादों को बेहद सस्ते में पा सकते हैं।

अगर आप अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो आप पहले से ही अपने पसंदीदा उत्पाद को चेक कर सकते हैं और सभी डिटेल्स चेक करने के बाद कार्ट में रख सकते हैं। इससे आप सेल शुरू होते ही लाभ पा सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »