दिसंबर की इस तारीख से 50% महंगी हो जाएगी Amazon prime मेंबरशिप!

एनुअल प्लान की कीमत 999 रुपये की बजाए 1,499 रुपये होगी। तीन महीने के प्लान की कीमत 329 की बजाय 459 रु होगी। वहीं एक महीने का Amazon Prime सब्सक्रिप्शन प्लान 129 रु से बढ़कर 179 रुपये हो जाएगा। 

दिसंबर की इस तारीख से 50% महंगी हो जाएगी Amazon prime मेंबरशिप!

Amazon ने नई प्राइम मेंबरशिप फीस दिखाते हुए अपने वेबपेज को भी अपडेट कर दिया है।

ख़ास बातें
  • एनुअल मेंबरशिप फीस 500 रु तक बढ़ जाएगी।
  • Amazon Prime सब्सक्रिप्शन बेनिफिट वही रहेंगे।
  • पुरानी कीमतों पर सब्सक्रिप्शन खरीदने की आखिरी तारीख अब 13 दिसंबर है।
विज्ञापन
Amazon Prime मेंबरशिप की कीमत में दिसंबर में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। Amazon ऐप से एक नया स्क्रीनशॉट इसकी पुष्टि करता है कि मौजूदा वार्षिक प्राइम मेंबरशिप प्लान, जिसकी कीमत 999 रु है, 13 दिसंबर तक ही लागू रहेगा। उसके बाद Amazon Prime सब्सक्रिप्शन की कीमत 1,499 रुपये हो जाएगी। यह 500 रु या लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी। एक महीने पहले Amazon ने गैजेट्स 360 को कन्फर्म किया था कि मेंबरशिप की कीमत बढ़ाई जा रही है, लेकिन तारीख का खुलासा नहीं किया गया था।

Desi Dime डिस्कशन फॉरम पर एक कम्यूनिटी के मेंबर ने Amazon ऐप से एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें 13 दिसंबर से नए Amazon प्राइम सब्सक्रिप्शन कीमतों पर स्विच होने की पुष्टि की गई। नई कीमतों की पुष्टि Amazon द्वारा पहले भी की गई है। एनुअल प्लान की कीमत 999 रुपये की बजाए 1,499 रुपये होगी। तीन महीने के प्लान की कीमत 329 की बजाय 459 रु होगी। वहीं एक महीने का Amazon Prime सब्सक्रिप्शन प्लान 129 रु से बढ़कर 179 रुपये हो जाएगा। 

जिन यूजर्स को अपने Amazon Prime सब्सक्रिप्शन को रीन्यू करना है, उन्हें इसे जल्द से जल्द करना चाहिए, क्योंकि एनुअल मेंबरशिप फीस 500 रु तक बढ़ जाएगी। Amazon ने नई प्राइम मेंबरशिप फीस दिखाते हुए अपने वेबपेज को भी अपडेट कर दिया है। पुरानी कीमतों पर सब्सक्रिप्शन खरीदने की आखिरी तारीख अब 13 दिसंबर बताई गई है।

भले ही कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है, मगर Amazon Prime सब्सक्रिप्शन बेनिफिट वही रहेंगे। यानि कि अगर आप अमेजन के प्राइम मेंबरशिप वाले ग्राहक हैं तो आपको एक या दो दिन के भीतर सामान फ्री डिलीवर किया जाएगा। इसके लिए कोई भी न्यूनतम खरीदारी करने का प्रतिबंध नहीं है। मगर नॉन प्राइम मेंबर्स को एक न्यूनतम खरीदारी के बाद ही फ्री डिलीवरी सर्विस मिल पाती है। यह प्लान प्राइम वीडियो और प्राइम म्यूजिक कंटेंट तक भी एक्सेस देता है। इसके अलावा, Amazon प्राइम मेंबरशिप Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड के साथ Amazon खरीदारी पर अनलिमिटेड 5 प्रतिशत रिवॉर्ड पॉइंट भी देती है, प्राइम गेमिंग के साथ पॉपुलर मोबाइल गेम पर मुफ्त इन-गेम कंटेंट आदि भी मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon Prime customers

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »