Amazon Prime Day 2020 Sale में बेस्ट डील्स पाने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

Amazon's Prime Day 2020 जैसी बड़ी सेल में क्या खरीदें और कैसे खरीदें। इसे लेकर असमंजस तो रहता है। लेकिन प्लानिंग सही रहे तो ग्राहक के तौर पर आप काफी पैसे बचा सकते हैं।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 3 अगस्त 2020 13:22 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न को भारत में चुनौती मिली है Flipkart से
  • अमेज़न प्राइम डे 2020 सेल इवेंट में रेगुलर और लाइटनिंग डील्स होंगे
  • अमेज़न प्राइम डे सेल सिर्फ और सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए
Amazon Prime Day 2020 सेल का आगाज़ 6 अगस्त को होगा। यह पहला मौका है जब अमेज़न की वार्षिक सेल इवेंट एक साथ हर देश में नहीं आयोजित होगी। वजह है कोरोना वायरस महामारी। COVID-19 के कहर के बीच भारत में आयोजित होने वाली Amazon Prime Day 2020 Sale में स्मार्टफोन, लैपटॉप, वियरेबल्स, स्मार्ट स्पीकर्स और अन्य प्रोडक्ट पर शानदार डील्स उपलब्ध होगी। इस बीच अमेज़न ने प्राइम डे 2020 सेल में उपलब्ध होने वाले चुनिंदा ऑफर्स से धीरे-धीरे पर्दा उठाना शुरू कर दिया है।

Amazon's Prime Day 2020 जैसी बड़ी सेल में क्या खरीदें और कैसे खरीदें। इसे लेकर असमंजस तो रहता है। लेकिन प्लानिंग सही रहे तो ग्राहक के तौर पर आप काफी पैसे बचा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि अमेज़न प्राइम डे सेल में किस तरह से बेहतरीन डील्स को खोजा जाए।

Amazon Prime Day 2020 Sale में बेस्ट डील्स खोजने का तरीका?
अमेज़न की प्राइम डे सेल 6 अगस्त को मध्यरात्रि ही शुरू होगी। यह 7 अगस्त तक चलेगी। 48 घंटों की इस सेल में आपके पास चुनने के लिए हजारों डील्स होंगे जो खासतर पर अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध होंगे। वैसे तो हम इन डील्स की जांच करके बेस्ट डील्स की सूची आपके लिए ज़रूर तैयार करेंगे। लेकिन आप नीचे दिए गए टिप्स को इस्तेमाल कर खुद भी बेस्ट डील्स की सूची तैयार कर सकते हैं।
Advertisement

1. Amazon Prime Day 2020 से पहले अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को विशलिस्ट में एड करें
पहली बात जो हम हर साल दोहराते हैं। सेल से पहले अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को विशलिस्ट में एड करने से आप प्रोडक्ट डिस्काउंट पर नज़र रख पाएंगे। इसके अलावा आपको अमेज़न मोबाइल ऐप पर नोटिफिकेशन भी मिलेगा कि वह प्रोडक्ट प्राइम डे 2020 सेल की लाइटनिंग डील का हिस्सा है या नहीं। इसके अलावा विशलिस्ट के ज़रिए आप अपने बजट पर भी नज़र रख पाते हैं।
Advertisement

2. स्टॉक खत्म होने से पहले डील्स चुनें
अमेज़न प्राइम डे 2020 सेल इवेंट में रेगुलर और लाइटनिंग डील्स होंगे। लाइटनिंग डील्स में प्रोडक्ट सीमित संख्या में उपलब्ध होता है। क्योंकि डिस्काउंट ज्यादा होती है। ऐसे में प्राइम डे 2020 सेल के दौरान लाइटनिंग डील्स जल्द खत्म हो जाएगी। आप यह सुनिश्चित करें कि सेल शुरू होते ही आप अमेज़न की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर आ जाएं। यही बेस्ट डील्स पाने का बेहतरीन मौका है।
Advertisement

3. कंपेयर, कंपेयर, कंपेयर
अमेज़न को भारत में चुनौती मिली है Flipkart से। इस प्लेटफॉर्म पर भी प्राइम डे 2020 सेल के दौरान अपनी सेल आयोजित होगी। आप फ्लिपकार्ट से कीमत की तुलना करना ना भूलें। फ्लिपकार्ट ही क्यों, आप पेटीएम जैसे अन्य प्लेटफॉर्म के बारे में भी विचार कर सकते हैं। संभव है कि आपको अमेज़न के बजाय किसी और प्लेटफॉर्म पर ज़्यादा बेहतर डील मिल जाए।
Advertisement

4. बंडल्ड ऑफर्स मिस ना करें
अगर आप स्मार्टफोन या लैपटॉप जैसी महंगी चीजें खरीद रहे हैं तो बंडल्ड ऑफर्स पर एक नज़र डालना ना भूलें। ये एक्सचेंज ऑफर्स, नो कॉस्ट ईएमआई पेमेंट विकल्प, क्रेडिट व डेबिट कार्ड ऑफर्स, अमेज़न पे कैशबैक ऑफर के तौर पर उपलब्ध होते हैं।

5. एक बार सुनिए, अमेज़न प्राइम मेंबर बन जाइए
अमेज़न प्राइम डे सेल सिर्फ और सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए है। अगर आपने अभी तक साइन अप नहीं किया है तो अब कर लें। मुफ्त ट्रायल पाना अब थोड़ा मुश्किल है। लेकिन कुछ मोबाइल ऑपरेटर्स अपने प्लान के साथ अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन ज़रूर देते हैं। वैसे, अमेज़न प्राइम मंबर्स की वार्षिक कीमत 999 रुपये है और महीने का शुल्क 129 रुपये।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Prime Day 2020, Prime Day Sale, Amazon India, Amazon

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.