Amazon भारत में लाएगी 14 लाख नौकरियां! बड़े निवेश की घोषणा

3.14 लाख करोड़ का निवेश Amazon भारत में करने की बात कह रही है। यह निवेश कंपनी भारत में 2030 तक चरणबद्ध तरीके से करेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 15:51 IST
ख़ास बातें
  • भारत के अंदर 38 लाख से ज्यादा लोगों के लिए नौकरियां लाएगी कंपनी
  • सीधी भर्तियां, अप्रत्यक्ष भूमिकाएं, प्रेरित रोजगार और सीजनल जॉब्स होंगीं
  • आने वाले 5 सालों के भीतर 35 अरब डॉलर का निवेश करेगी कंपनी

Amazon आने वाले कुछ सालों में भारत में बड़े पैमाने पर भर्तियां करने जा रही है।

Amazon ने भारत में बम्पर भर्तियां करने की घोषणा कर दी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म आने वाले दिनों में भारत में बड़ा निवेश भी करेगी। कंपनी ने नई दिल्ली में हुए संभव समिट (Smbhav Summit) में इसकी जानकारी दी। अमेजन ने हाल ही में बड़े स्तर पर छटनियां भी की हैं। कंपनी ने वर्कफोर्स से 14 हजार के आसपास लोगों को निकाला था। लेकिन नई भर्तियों की घोषणा कर कंपनी ने मार्केट में हलचल पैदा कर दी है। विश्वभर में अमेजन में लाखों की संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी अब भारत में अपना फोकस बढ़ाने की बात कह रही है। आइए जानते हैं विस्तार से, अमेजन इंडिया का भारत के लिए क्या है प्लान! 

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon भारत में बड़े पैमाने पर भर्तियां करने जा रही है। कंपनी ने 'संभव समिट' में घोषणा करते हुए कहा कि वह आगे आने वाले कुछ सालो में भारत के अंदर 14 लाख से ज्यादा लोगों के लिए नौकरियां लाएगी। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब कंपनी ने हाल ही में अपने वर्कफोर्स से हजारों लोगों को हटाया था। ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने जानकारी दी है कि वह भारत में बड़ा निवेश करने की तैयारी में है। और इसी के चलते वह 2030 तक बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार भी देगी। इनमें सीधी भर्तियां, अप्रत्यक्ष भूमिकाएं, प्रेरित रोजगार और सीजनल जॉब्स शामिल होंगीं। 

3.14 लाख करोड़ का निवेश Amazon भारत में करने की बात कह रही है। यह निवेश कंपनी भारत में 2030 तक चरणबद्ध तरीके से करेगी। 2010 से लेकर अब तक कंपनी यहां 40 अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है। अब आने वाले 5 सालों के भीतर इसने 35 अरब डॉलर और लगाने की बात कही है। इससे पता चलता है कि टेक दिग्गज भारत में बड़ा प्लान लेकर चल रही है और इस मार्केट में क्षमता को देख रही है। 

कंपनी ने नये निवेश के तहत तीन लक्ष्य रखे हैं। पहला यह कि AI ड्राइवन डिजिटाइजेशन पर फोकस करेगी। दूसरा, भारतीय एक्सपोर्ट में बढ़ोत्तरी करेगी, और तीसरा देश में रोजगार के अवसर पैदा करेगी। संभव समिट के दौरान Keystone Strategy की एक रिपोर्ट को रिलीज किया गया जिसमें बताया गया है कि कंपनी ने 2024 में भारत के अंदर 28 लाख के लगभग डायरेक्ट, इन-डायरेक्ट, इंड्यूस्ड और सीजनल जॉब्स को सपोर्ट किया। इसके अलावा कंपनी ने 1 करोड़ 20 लाख छोटे बिजनेसेज का डिजिटाइजेशन करवाने में मदद की। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  2. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  4. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  6. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  9. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  10. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.