अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!

Amazon Now सर्विस अब भारत के 100 शहरों में पहुंचेगी, मिनटों में डिलीवरी का दावा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 मई 2026 18:15 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Now सर्विस अब भारत के 100 शहरों तक पहुंचेगी
  • मिनटों में डिलीवरी के लिए 1000+ माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर्स तैयार
  • 16,000 से ज्यादा किसान सीधे प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे

Photo Credit: Amazon

Amazon ने भारत में अपने क्विक कॉमर्स सर्विस Amazon Now का विस्तार करने की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक इस सर्विस को अब 100 शहरों तक बढ़ाया जा रहा है, जिसमें मेट्रो के साथ-साथ टियर 2 और टियर 3 शहर भी शामिल हैं। इस एक्सपेंशन के लिए Amazon अपने माइक्रो-फुलफिलमेंट नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ा रहा है, ताकि डिलीवरी टाइम को कम किया जा सके और ज्यादा यूजर्स तक पहुंच बनाई जा सके।

Amazon इंडिया के मुताबिक, कंपनी इस एक्सपेंशन के तहत देशभर में 1,000 से ज्यादा माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर्स (MFCs) स्थापित कर रही है। ये छोटे-छोटे वेयरहाउस शहरों के रेजिडेंशियल इलाकों के पास बनाए जाते हैं, जिससे ऑर्डर को तेजी से प्रोसेस और डिलीवर किया जा सके। कंपनी ने बताया कि इन सेंटर्स में एडवांस इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है, जो लोकल डिमांड के हिसाब से प्रोडक्ट्स को मैनेज करता है।

Advertisement

Amazon Now सर्विस अब Mumbai, Delhi-NCR और Bengaluru के अलावा Chennai, Hyderabad, Kolkata और Pune जैसे मेट्रो शहरों में भी उपलब्ध होगी। वहीं टियर 2 और टियर 3 शहरों में अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ और कोच्चि समेत कई शहरों को इसमें जोड़ा गया है।

प्रोडक्ट्स की बात करें तो Amazon Now के जरिए यूजर्स को रोजमर्रा के जरूरी सामान की डिलीवरी मिनटों में दी जाएगी। इसमें ग्रॉसरी, फल-सब्जियां, पर्सनल केयर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, छोटे होम अप्लायंसेज, बेबी प्रोडक्ट्स और पेट सप्लाई जैसे कैटेगरी शामिल हैं।

इसके साथ ही कंपनी इस प्लेटफॉर्म के जरिए एग्रीकल्चर सप्लाई चेन को भी मजबूत करने पर काम कर रही है। कंपनी के मुताबिक 16,000 से ज्यादा किसान इस नेटवर्क के जरिए अपने प्रोडक्ट्स सीधे कंज्यूमर्स तक पहुंचा सकेंगे, जिससे सप्लाई चेन को और ज्यादा सीधा और तेज बनाया जा सकेगा।

Advertisement

यूजर्स Amazon Now की उपलब्धता को सीधे Amazon ऐप के जरिए चेक कर सकते हैं। ऐप में टॉप बैनर पर दिए गए "Now" आइकन के जरिए इस सर्विस को एक्सेस किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  11. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.