2022 के बाद सबसे बड़ा लेऑफ, Amazon निकालेगा 30 हजार कर्मचारी, इन डिपार्टमेंट्स पर गिरेगी गाज

यह छंटनी कंपनी के लगभग 3.5 लाख कॉर्पोरेट कर्मचारियों में से करीब 10 प्रतिशत को प्रभावित कर सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2025 11:08 IST
ख़ास बातें
  • Amazon करीब 30,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है
  • मंगलवार से ईमेल नोटिफिकेशन भेजे जाएंगे
  • HR, Devices & Services, और Operations टीम्स पर असर पड़ने की संभावना है

Amazon तेजी से AI-बेस्ड ऑटोमेशन की ओर बढ़ रही है

Photo Credit: Reuters

Amazon एक बार फिर अपनी कॉर्पोरेट टीम में बड़े स्तर पर कटौती की तैयारी कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस हफ्ते से करीब 30,000 तक कॉर्पोरेट जॉब्स खत्म करने की योजना में है। यह छंटनी Amazon के इतिहास की सबसे बड़ी कटौती में से एक मानी जा रही है, जो मुख्य रूप से कंपनी के खर्चों को कम करने और पैंडेमिक के दौरान हुई ओवरहायरिंग को ठीक करने के लिए की जा रही है। बताया जा रहा है कि ई-कॉमर्स दिग्गज अब अपने स्ट्रक्चर को रीऑर्गनाइज कर रही है ताकि फोकस AI-बेस्ड ऑटोमेशन और कॉस्ट एफिशिएंसी पर रहे।

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, यह छंटनी कंपनी के लगभग 3.5 लाख कॉर्पोरेट कर्मचारियों में से करीब 10 प्रतिशत को प्रभावित कर सकती है। Amazon कथित तौर पर मंगलवार से ईमेल के जरिए नोटिफिकेशन भेजना शुरू करेगा, जबकि सोमवार को टीम मैनेजर्स को इसके लिए ट्रेनिंग दी गई। इससे पहले 2022 में कंपनी ने करीब 27,000 कर्मचारियों को हटाया था और अब यह नया राउंड उससे भी बड़ा माना जा रहा है।

Advertisement

बता दें कि एक अन्य हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Amazon आने वाले कुछ वर्षों में 5 लाख से ज्यादा भर्तियों को रोकने की तैयारी में है और इनकी जगह Robots को मिल सकती है। कंपनी तेजी से AI-बेस्ड ऑटोमेशन की ओर जा रही है और इसे लेकर दुनिया भर में होने वाली आलोचनाओं से बचने की तैयारी भी कर रही है।

हालांकि, रॉयटर्स की लेटेस्ट रिपोर्ट में दो अन्य कारणों का हवाला दिया गया है। इस रिडक्शन के पीछे कथित तौर पर दो प्रमुख वजहें बताई गई हैं, एक तो बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच कंपनी-व्यापी खर्चों में कटौती और दूसरा, कोविड के दौरान तेजी से बढ़ी वर्कफोर्स को बैलेंस करना। इस बार छंटनी HR (People Experience and Technology), Devices & Services और Operations डिविजन जैसे कई विभागों में देखने को मिल सकती है।

रिपोर्ट बताती है कि Amazon के CEO Andy Jassy का कहना है कि यह कदम कंपनी के अंदर मौजूद “एक्सेस ब्यूरोक्रेसी” को घटाने के लिए उठाया जा रहा है। उन्होंने पहले भी कहा था कि कंपनी आने वाले समय में AI टूल्स पर ज्यादा निर्भर होगी, जिससे कई रिपिटिटिव और रूटीन टास्क ऑटोमेट हो जाएंगे और इसका असर ह्यूमन रोल्स पर दिखना तय है।

Advertisement

हालांकि इस भारी कॉर्पोरेट कट के बावजूद Amazon आने वाले हॉलिडे सीजन में 2.5 लाख सीजनल हायरिंग करने की योजना पर कायम है, जो पिछले दो सालों के बराबर है। कंपनी की ओर से इस लेऑफ पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन रिपोर्ट के सामने आने का समय दिलचस्प है, क्योंकि कंपनी अपना Q3 अर्निंग्स रिपोर्ट इसी हफ्ते जारी करने वाली है।

Amazon कितने लोगों को निकालने वाला है?

रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon करीब 30,000 कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है, जो 2022 के बाद सबसे बड़ा कट होगा।

छंटनी कब से शुरू होगी?

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार से ईमेल नोटिफिकेशन भेजे जाएंगे, जबकि सोमवार को टीम लीड्स को ट्रेनिंग दी गई है।

Advertisement

किन विभागों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा?

सबसे ज्यादा असर HR, Devices & Services, और Operations टीम्स पर पड़ने की संभावना है।

छंटनी की वजह क्या है?

कंपनी का मकसद है कॉस्ट कटिंग और ओवरहायरिंग को सही करना, जो पैंडेमिक के समय हुई थी। साथ ही Amazon अब AI ऑटोमेशन पर ज्यादा फोकस कर रहा है।

क्या इससे Amazon की हायरिंग रुक जाएगी?

नहीं, कंपनी अभी भी हॉलिडे सीजन के लिए 2.5 लाख सीज़नल जॉब्स ऑफर करने की तैयारी में है, जो पिछले दो सालों के बराबर है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.