अमेज़न इंडिया फेस्टिव सेल: पहले दिन के शानदार ऑफर

अमेज़न इंडिया फेस्टिव सेल: पहले दिन के शानदार ऑफर
विज्ञापन
अमेज़न के ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल की शुरुआत हो गई है। कई कैटेगरी के प्रोडक्ट छूट के साथ उपलब्ध हैं। ये टिप्स आपको इस सेल में हिस्सा लेने में मदद करेंगे:

1) कुछ ऑफर लाइटनिंग डील्स के नाम से आएंगे। ये ऑफर बेहद ही कम समय के लिए लाइव होंगे। किसी भी कंज्यूमर के पास डील हासिल करने के लिए 15 मिनट का वक्त होगा।

2) लाइटनिंग डील्स में वेटलिस्टिंग की भी व्यवस्था की गई है। अगर डील वेटलिस्ट में चला गया है तो भी आप क्लेम कर लें। संभव है कि आखिरी मौके पर कुछ कंज्यूमर डील से बाहर निकल जाएं।

3) अगर आप एचडीएफसी बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो कैशबैक मिलेगा। (कम से कम 5,000 रुपये की खरीददारी और सर्वाधिक 1,500 रुपये कैशबैक)

4) अगर आपको कोई डील मोबाइल ऐप पर नहीं मिल रहा है तो डेस्कटॉप पर जाकर उस प्रोडक्ट को अपने कार्ट में डाल दें। फिर खरीददारी मोबाइल ऐप के जरिए पूरी करें। यह सुनिश्चित करें कि आप मोबाइल और डेस्कटॉप पर एक ही अमेज़न आईडी से लॉग इन हैं।

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल के पहले दिन मिलने वाले कुछ अच्छे ऑफर-

फिटबिट फिटनेस ब्रांड्स
अगर आप फिटनेस को लेकर बेहद गंभीर हैं तो फिटबिट ब्रांड के फिटनेस बैंड खरीद सकते हैं। फिटबिट फ्लेक्स, फिटबिट चार्ज एचआर और फिटबिट सर्ज पर 20 फीसदी तक की छूट दी गई है।

लिंक: अमेज़न

ऐप्पल आईफोन 6
अमेज़न पर आईफोन 6 (गोल्ड) का 16 जीबी वर्ज़न 36,999 रुपये (एमआरपी 52,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। स्मार्टफोन का 64 जीबी वेरिएंट  45,600 रुपये में मिल रहा है जो एक शानदार डील है।

लिंक: अमेज़न

किंडल ई-रीडर्स
किंडल पेपरव्हाइट पहली बार डिस्काउंट ऑफर के साथ पेश किया गया है। अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल के तहत यह 8,999 रुपये (एमआरपी 10,999 रुपये) में मिल रहा है। वहीं, बेसिक किंडल ई-रीडर 4,999 रुपये (एमआरपी 5,999 रुपये) में मिल रहा है। अगर आप किताब पढ़ने के शौकीन हैं तो इन ऑफर को पसंद करेंगे।

लिंक: अमेज़न

वनप्लस 2 64 जीबी
अगर आपके पास इनवाइट नहीं है, फिर भी वनप्लस 2 खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये मौका नहीं चूकें। वनप्लस 2 64जीबी के लिए आज ओपन सेल आयोजित की जा रही है। 24,999 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन पर कोई डिस्काउंट नहीं मिलेगा।  

लिंक: अमेज़न

ऐप्पल मैकबुक एयर 11.6 इंच
11.6 इंच डिस्प्ले वाले मैकबुक एयर का 256 जीबी वेरिएंट 59,499 रुपये के डिस्काउंट रेट पर उपलब्ध कराया गया है।

लिंक: अमेज़न

आईपैड एयर 16 जीबी वाईफाई और सेलुलर
आईपैड एयर का 16 जीबी वेरिएंट लिमिटेड समय के लिए 34,999 रुपये में उपलब्ध है। अगर आपको पुराने जेनरेशन का आईपैड पसंद है और उसका सेलुलर वेरिएंट चाहते हैं तो यह एक अच्छी डील है।

लिंक: अमेज़न
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  3. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  10. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »