Amazon Great Indian Festival Sale: 6 हजार में स्मार्टफोन, 5 हजार में Smart TV शुरू, जानें डील्स

Amazon सेल में मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। सेल के दौरान 5जी फोन की शुरुआत 8,999  रुपये से होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 सितंबर 2024 20:27 IST
ख़ास बातें
  • सेल में मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा।
  • स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर 65 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा।

Amazon Great Indian Festival Sale 27 सितंबर से शुरू होगी।

Photo Credit: Amazon

Amazon ने ई-कॉमर्स साइट पर आगामी सेल की घोषणा कर दी है। Amazon Great Indian Festival Sale सभी यूजर्स के लिए 27 सितंबर को शुरू होगी। वहीं प्राइम मेंबर्स को 26 तारीख से ही सेल में खरीदारी का मौका मिलेगा। अगर आप सेल में खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट ने कई ऑफर्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है। सेल शुरू होने से पहले आप यह तय कर सकते हैं कि क्या कुछ किफायती दामों में खरीदा जा सकता है। सेल में बैंक ऑफर के तहत एसबीआई डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल सकता है। आइए आगामी ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


मोबाइल पर डिस्काउंट


Amazon सेल में मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। सेल के दौरान 5जी फोन की शुरुआत 8,999  रुपये से होगी। 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिलेगा। एक्सेसरीज की शुरुआत 89 रुपये से होगी। वहीं ग्राहक 1,278 रुपये प्रति माह की अमेजन पे लेटर से ईएमआई का लाभ भी ले सकते हैं।


इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर डिस्काउंट


इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। सेल के दौरान बेस्ट सेलिंग लैपटॉप पर 45 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। स्मार्टवॉच की शुरुआत 799 रुपये से होगी। हेडफोन की खरीद पर 70% तक डिस्काउंट दिया जाएगा। टैबलेट की खरीद पर 60% तक डिस्काउंट दिया जाएगा। 


Advertisement
होम एप्लायंसेज पर डिस्काउंट


होम एप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। सेल के दौरान वॉशिंग मशीन पर 60 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। एयर कंडीशनर की शुरुआत 25,990 रुपये से होगी। प्रीमियम रेफ्रिजरेटर पर 15,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। 99 रुपये प्रति दिन के हिसाब से नो-कॉस्ट ईएमआई की शुरुआत होगी।


स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर डिस्काउंट


Advertisement
स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर 65 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा। सेल के दौरान स्मार्ट टीवी की शुरुआत 6,999 रुपये से होगी। एक्सचेंज ऑफर से 5,500 रुपये तक बचत होगी। 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिलेगा। 3 महीने तक एक्सटेंड वारंटी का लाभ मिलेगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.