• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Amazon Great Indian Festival 2024 सेल भी 27 सितंबर से होगी शुरू, क्‍या हैं बड़ी डील्‍स, जानें

Amazon Great Indian Festival 2024 सेल भी 27 सितंबर से होगी शुरू, क्‍या हैं बड़ी डील्‍स, जानें

Amazon ने Amazon Great Indian Festival 2024 की तारीख की घोषणा की है। यह सेल 27 सितंबर से शुरू होगी।

Amazon Great Indian Festival 2024 सेल भी 27 सितंबर से होगी शुरू, क्‍या हैं बड़ी डील्‍स, जानें

Photo Credit: Amazon

Amazon सेल 27 सितंबर से शुरू होगी।

ख़ास बातें
  • Amazon ने Amazon Great Indian Festival 2024 की तारीख की घोषणा की है।
  • सेल के दौरान अमेजन 5G फोन के साथ मोबाइल, एक्सेसरीज पर 40% तक छूट मिलेगी।
  • होम एप्लयांसेज, स्मॉल और मीडियम बिजनेस पर 70% तक का डिस्काउंट मिलेगा।
विज्ञापन
Amazon ने Amazon Great Indian Festival 2024 की तारीख की घोषणा की है। यह सेल 27 सितंबर से शुरू होगी। वहीं Amazon Great Indian Festival 2024 की यह सेल प्राइम मेंबर्स के लिए 26 सितंबर की आधी रात से शुरू होगी। कंपनी ने हमेशा की तरह सेल खत्म होने की तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि यह सेल अक्टूबर के आखिर तक एक महीने तक चलेगी। आइए सेल में शुरू होने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अमेजन पर सेल के दौरान 5G फोन के साथ मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलेगा। सेल के दौरान 5G स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये से शुरू होगी। होम, किचेन और फायर टीवी पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट, एलेक्सा और फायर टीवी डिवाइसेज पर 55% तक डिस्काउंट, स्मार्ट टीवी के साथ स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। आगामी सेल में स्मार्ट टीवी की शुरुआत 6,999 रुपये से होती है और 3 साल तक एक्सटेंडेंड वारंटी जैसे लाभ भी शामिल होंगे।

होम एप्लयांसेज, स्मॉल और मीडियम बिजनेस पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट और स्मार्टवॉच के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जाएगा। इस दौरान स्मार्टवॉच की शुरुआत 799 रुपये से शुरू होगी। अन्य ऑफर्स में नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर में 65,000 रुपये तक बचत होगी। Amazon ने एसबीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट देने के लिए एसबीआई के साथ साझेदारी की है। Amazon Pay UPI के जरिए 1000 रुपये के न्यूनतम ऑर्डर के साथ फ्लैट 100 रुपये कैशबैक भी मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ मलेशियाई मार्केट में, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  3. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  4. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  5. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  6. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  7. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  8. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  9. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  10. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »