Amazon Great Indian Festival सेल 23 सितंबर से, 2000 से ज्यादा प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

कस्टमर्स के पास सेल के दौरान एमेजॉन पर खरीदारी करने या एमेजॉन पे ऐप के जरिए बिलों का भुगतान करने पर 7,500 रुपये तक के रिवॉर्ड जीतने का मौका भी होगा

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 सितंबर 2022 16:46 IST
ख़ास बातें
  • Amazon इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स की ओर से लाइवस्ट्रीम्स भी चलाएगी
  • एमेजॉन बिजनेस कस्टमर्स को स्पेशल डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है
  • ये कस्टमर्स GST इनवॉयस पर 28 प्रतिशत तक की अतिरिक्त बचत कर सकेंगे

Prime मेंबर्स को डील्स, ऑफर्स और डिस्काउंट्स के लिए जल्द एक्सेस मिलेगा

Amazon Great Indian Festival की 23 सितंबर से शुरुआत होगी। कंपनी ने बताया कि सेल के दौरान विभिन्न कैटेगरी में 2,000 से ज्यादा प्रोडक्ट लॉन्च होंगे। बैंक ऑफर्स और आकर्षक डील्स के अलावा Amazon इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स और इंफ्लुएंसर्स की ओऱ से लाइवस्ट्रीम्स भी चलाएगी। इन स्ट्रीम्स के दौरान स्पेशल डिस्काउंट भी दिए जाएंगे। 

सेल में Apple, Sony, Xiaomi, LG और Samsung जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड नए प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे। Prime मेंबर्स को डील्स, ऑफर्स और डिस्काउंट्स के लिए जल्द एक्सेस मिलेगा। कंपनी स्मॉल मीडियम बिजनेस (SMB) के प्रोडक्ट्स पर एमेजॉन लॉन्चपैड, एमेजॉन सहेली और एमेजॉन कारीगर जैसे प्रोग्राम्स के साथ डील्स की भी पेशकश करेगी। कस्टमर्स के पास सेल के दौरान एमेजॉन पर खरीदारी करने या एमेजॉन पे ऐप के जरिए बिलों का भुगतान करने पर 7,500 रुपये तक के रिवॉर्ड जीतने का मौका भी होगा। कंपनी एमेजॉन बिजनेस कस्टमर्स को स्पेशल डिस्काउंट की पेशकश भी कर रही है। 

ये कस्टमर्स GST इनवॉयस पर 28 प्रतिशत तक की अतिरिक्त बचत कर सकेंगे। इसके अलावा डेस्कटॉप, लैपटॉप, मॉनिटर्स, TV और बहुत से अन्य प्रोडक्ट्स की बल्क परचेज पर 40 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में Amazon ने फेस्टिव सीजन से पहले भारत में नए सेलर्स के लिए फीस को 50 प्रतिशत कम करने की घोषणा की थी। 

कंपनी ने बताया था कि 26 अक्टूबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराने और 90 दिनों के अंदर सेल्स शुरू करने वाले नए सेलर्स को सेलिंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। Amazon ने कहा था, "कंपनी की वेबसाइट पर 26 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले नए सेलर्स को सभी कैटेगरी में सेलिंग फीस 50 प्रतिशत कम चुकानी होगी।" कंपनी ने कहा कि आगामी फेस्टिवल सेल से लोकल स्टोर्स, परंपरागत बुनकरों, स्टार्टअप्स, डिजिटल आंत्रप्रेन्योर्स और विमेन आंत्रप्रेन्योर्स को फायदा होगा। हालांकि, Amazon ने यह नहीं बताया है कि वह आंत्रप्रेन्योर्स और कारीगरों की फेस्टिवल सेल के दौरान कैसे मदद करेगी। ऑफलाइन सर्विसेज के लिए इंटीग्रेशन के साथ ही कंपनी लोकल शॉप्स जैसे अपने प्रोग्राम के जरिए प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन बिक्री में मदद करती है। पिछले सप्ताह कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म से सीटबेल्ट अलार्म ब्लॉकर्स की लिस्टिंग्स को हटा दिया था। इन ब्लॉकर्स से कारों में सीटबेल्ट के लिए अलार्म बंद हो जाता है। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी ने कंपनी को इस तरह के ब्लॉकर्स की बिक्री को रोकने के लिए कहा था।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sale, Amazon, Discount, products, Purchase, Customers, Electronics
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.