Amazon ने फेस्टिव सीजन सेल्स से पहले सेलर्स की फीस 50 प्रतिशत घटाई

कंपनी ने बताया कि 26 अक्टूबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराने और 90 दिनों के अंदर सेल्स शुरू करने वाले नए सेलर्स को सेलिंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी

Amazon ने फेस्टिव सीजन सेल्स से पहले सेलर्स की फीस 50 प्रतिशत घटाई

कंपनी की Great Indian Festival सेल 23 सितंबर से शुरू होगी

ख़ास बातें
  • नए सेलर्स को सेलिंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी
  • इसके लिए सेलर्स को 26 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा
  • कंपनी लोकल शॉप्स जैसे प्रोग्राम से प्रोडक्ट्स की बिक्री में मदद करती है
विज्ञापन
बड़ी ई-कॉमर्स साइट्स में शामिल Amazon ने फेस्टिव सीजन से पहले भारत में नए सेलर्स के लिए फीस को 50 प्रतिशत कम करने की घोषणा की है। Amazon की Great Indian Festival सेल 23 सितंबर से शुरू होगी। कंपनी ने बताया कि 26 अक्टूबर से पहले रजिस्ट्रेशन कराने और 90 दिनों के अंदर सेल्स शुरू करने वाले नए सेलर्स को सेलिंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Amazon ने बताया, "कंपनी की वेबसाइट पर 26 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले नए सेलर्स को सभी कैटेगरी में सेलिंग फीस 50 प्रतिशत कम चुकानी होगी।" कंपनी ने कहा कि आगामी फेस्टिवल सेल से लोकल स्टोर्स, परंपरागत बुनकरों, स्टार्टअप्स, डिजिटल आंत्रप्रेन्योर्स और विमेन आंत्रप्रेन्योर्स को फायदा होगा। हालांकि, Amazon ने यह नहीं बताया है कि वह आंत्रप्रेन्योर्स और कारीगरों की फेस्टिवल सेल के दौरान कैसे मदद करेगी। ऑफलाइन सर्विसेज के लिए इंटीग्रेशन के साथ ही कंपनी लोकल शॉप्स जैसे अपने प्रोग्राम के जरिए प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन बिक्री में मदद करती है। 

पिछले सप्ताह Amazon ने अपने प्लेटफॉर्म से सीटबेल्ट अलार्म ब्लॉकर्स की लिस्टिंग्स को हटा दिया था। इन ब्लॉकर्स से कारों में सीटबेल्ट के लिए अलार्म बंद हो जाता है। कंपनी ने कहा था कि ये प्रोडक्ट उसकी वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी ने कंपनी को इस तरह के ब्लॉकर्स की बिक्री को रोकने के लिए कहा था। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बड़े कारोबारी Cyrus Mistry की एक दुर्घटना में मृत्यु के बाद रोड सेफ्टी को लेकर सरकार ने कड़े नियम लागू करने की योजना बनाई है। 

सीटबेल्ट अलार्म ब्लॉक्स का इस्तेमाल उस अलार्म को बंद करने के लिए किया जाता है जिससे कार में बैठे पैसेंजर्स को सीटबेल्ट पहनने की चेतावनी मिलती है। यह एक सीटबेल्ट क्लिप की तरह होता है जिसे अलॉर्म को बंद करने के लिए स्लॉट में फिट किया जाता है। इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री बॉलीवुड एक्टर्स, क्रिकेटर्स और मीडिया की भी मदद ले रही है। गडकरी ने बताया था कि मिनिस्ट्री सभी कारों के लिए छह एयरबैग्स अनिवार्य बनाने पर काम कर रही है। उनका कहना था, "ऑटोमोबाइल कंपनियां इन कारों का एक्सपोर्ट करने पर छह एयरबैग्स लगाती हैं।" 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sales, Amazon, Fees, products, Market, Discount, Enterpreneurs
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »