The Family Man Season 2: मनोज वाजपेयी स्टारर इस वेब सीरीज की होगी वापसी

The Family Man Season 2 की रिलीज की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 28 नवंबर 2019 17:36 IST
ख़ास बातें
  • The Familyman सीरीज के निर्देशक - राज निदिमोरू और कृ्ष्णा डीके हैं
  • दूसरे सीजन की रिलीज की तारीख को लेकर कोई बात नहीं कही गई है
  • सीरीज को प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म पर 2020 से 2021 तक लाइव किया जाएगा

The Family Man में मुख्य भूमिका मनोज बाजपेयी की है

Amazon Prime Video के लोकप्रिय वेब सीरीज The Family Man की दूसरे सीजन के साथ वापसी होगी। यह जानकारी अमेज़न इंडिया ने दी। मनोज वाजपेयी अभिनीत 'द फैमिली मैन' एक सोशियो -पोलिटिकल एक्शन थ्रिलर सीरीज है। बता दें कि इस वेब सीरीज के निर्माता, लेखक और निर्देशक राज निदिमोरू और कृ्ष्णा डीके हैं। इससे पहले दोनों ने 'गो गोवा गौन' जैसी फिल्म भी बनाई है। बता दें कि 'द फैमिली मैन' की कहानी सरकार के लिए काम करने वाले श्रीकांत तिवारी (मनोज वाजपेयी) के ईर्द-गिर्द घूमती है। मनोज तिवारी इस वेब सीरीज में एंटी-टेरर संस्था में काम करते हैं, लेकिन वे अपनी इस पहचान को परिवार से छिपाए रखना चाहते हैं।

'द फैमिली मैन' में श्रीकांत तिवारी को अपनी नौकरी और निजी जिंदगी के बीच तालमेल बिठाने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। श्रीकांत के परिवार में उसकी पत्नी सुचित्रा तिवारी (प्रियामणि) और दो बच्चे होते हैं। अमेजन द्वारा की गई घोषणा में बताया गया है कि सीरीज के दूसरे सीज़न का निर्माण शुरू हो गया है, लेकिन इसकी रिलीज की तारीख को लेकर चुप्पी बनाए रखी गई है।
Advertisement
 

The Family Man Season 2

बता दें कि अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई है कि 'द फैमिली मैन' सीरीज के दूसरे भाग का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। बता दें कि पहले भाग में श्रीकांत के दोस्त के रूप में जेके तलपड़े (शरीब हाशमी), श्रीकांत के बच्चों की भूमिका में धृति (महक ठाकुर), अथर्व (वेदांत सिन्हा), आतंकी साजिद (शाहब अली), श्रीकांत के बॉस (पवन चोपड़ा), नई एजेंट ज़ोया (श्रेया धनवंतरी), सुचित्रा के सहकर्मी (शरद केलकर) श्रीकांत के मेंटर कुलकर्णी (दलीप ताहिल) थे, जो कि दूसरे सीज़न में भी नजर आएंगे।

आपको बता दें अमेजन की 'The Family Man' सीरीज के अलावा, क्रिकेट पर बनी 'इनसाइड एज 2' जो कि अगले महीने आ रही है, क्राइम थ्रिलर 'ब्रीथ' जिसमें अभिषेक बच्चन दूसरे सीजन में मुख्य भूमिका में हैं,  क्राइम ड्रामा 'मिर्जापुर' जो कि 2020 तक आएगी, महिला केंद्रित कॉमेडी ड्रामा 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' जो कि सभी भारत में बनी वेब सारीज हैं, सभी के दूसरे सीजन पर काम चल रहा है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित ड्रामा 'मेड इन हैवन' के दूसरे सीजन पर भी काम जारी है, पर अमेजन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि प्राइम वीडियो पर 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन पर 2020 से 2021 तक देखा जा सकेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  9. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.