Router Tips

Router Tips - ख़बरें

  • कहीं कोई चोरी-छिपे आपका Wi-Fi तो नहीं चला रहा? ऐसे करें चेक
    Wi-Fi की स्पीड अचानक कम हो जाए या डेटा जल्दी खत्म होने लगे, तो यह संकेत हो सकता है कि कोई अनजान व्यक्ति आपके नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में राउटर की सेटिंग्स या मोबाइल ऐप की मदद से जुड़े हुए डिवाइस चेक किए जा सकते हैं। अगर कोई संदिग्ध डिवाइस दिखाई दे, तो तुरंत पासवर्ड बदलना, WPA2/WPA3 सिक्योरिटी ऑन करना और डिवाइस ब्लॉक करना जरूरी है। इस गाइड में बताया गया है कि आप अपने Wi-Fi नेटवर्क की सुरक्षा कैसे जांच सकते हैं।
  • PM Modi बोले Work From Home करो! जानिए बेहतरीन सेटअप के लिए कौन-कौन सी चीजें जरूरी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील के बाद Work From Home यानी WFH फिर चर्चा में आ गया है। कोविड के दौरान लोगों को समझ आया था कि सिर्फ लैपटॉप और इंटरनेट से काम आसान नहीं होता। बिजली कटने, इंटरनेट डाउन होने और घर के शोर जैसी समस्याएं काम पर असर डाल सकती हैं। ऐसे में Router UPS, पोर्टेबल पावर स्टोरेज यूनिट, Noise Cancelling Earbuds, Surge Protector और 5G Hotspot जैसे गैजेट्स काफी जरूरी हो जाते हैं। इसके अलावा सही डेस्क सेटअप, एर्गोनोमिक चेयर और फुट रेस्ट जैसी चीजें लंबे समय तक काम करने में आराम और बेहतर पॉस्चर बनाए रखने में मदद करती हैं।
  • Wi-Fi नहीं चल रहा है ठीक तो ऐसे पाएं छुटकारा
    आपका राउटर वाई-फाई सिग्नल को सभी जगहों पर भेजता है। इसलिए इसे घर के बीचोंबीच रखना सबसे ज्यादा सही रहता है। आप अपने राउटर को ऊंचाई पर, बुकशेल्फ या कैबिनेट के ऊपर या छत के पास दीवार पर लगा सकते हैं। राउटर को खुले में रखना चाहिए। कभी भी कैबिनेट में बंद करने या टीवी के पीछे छिपाना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे सिग्नल की पावर कम हो जाएगी। अगर आपके राउटर में एडजस्टेबल एंटीना है तो उसे एडजस्ट करके देखा जा सकता है।
  • कैसे बदलें JioFiber और JioAirFiber के पासवर्ड, ये है आसान तरीका
    Jio यूजर्स JioFiber और JioAirFiber कनेक्शन के अनुसार आसान प्रक्रिया को फॉलो करके MyJio ऐप के जरिए आसानी से अपना वाई-फाई नाम (SSID) और पासवर्ड बदल सकते हैं। अपने JioFiber नंबर से MyJio ऐप में लॉग इन करना है और फाइबर अकाउंट का चयन करना है। फुटर सेक्शन में माय डिवाइस पर टैप करना है। अब आपको नीचे स्क्रॉल करके वाई-फाई सेटिंग्स पर आना है। उसके बाद आपको उस वाई-फाई नाम (SSID) पर टैप करना है, जिसे आप एडिट करना चाहते हैं।
  • Wi-Fi की स्पीड चुटकी में बढ़ा देगी ये छोटी सी राउटर सेटिंग, जानें तरीका
    राउटर भी कई तरह के होते हैं जिनमें एंटिना और रेंज का फर्क होता है। कई राउटर एक ही एंटिना के साथ आते हैं। कई में दो एंटिना और कई में तीन या चार एंटिना भी देखने को मिलते हैं। अगर आपने इन एंटिना को सही पोजीशन में नहीं सेट किया है तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं। इससे इंटरनेट की स्पीड प्रभावित हो सकती है।
  • स्लो और कमजोर Wifi? इन चीजों से दूर रखें अपना राउटर, बढ़ जाएगी रेंज और स्पीड!
    धीमी WiFi स्पीड की समस्या का हल कभी-कभी बहुत आसान होता है। टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि राउटर को सही जगह लगाकर आप बिना एक भी रुपया खर्च किए इंटरनेट की परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं। ब्लूटूथ डिवाइस, माइक्रोवेव, मिरर और यहां तक कि फिश टैंक भी WiFi सिग्नल को कमजोर करते हैं। घर के बीचों-बीच और ऊंचाई पर राउटर रखने से आपको बेहतर स्पीड और स्टेबल नेटवर्क मिलेगा।
  • मोबाइल पर स्लो है इंटरनेट, ऐसे कर लें चुटकियों में ठीक
    कई बार कमजोर सिग्नल, नेटवर्क कंजेशन, डिवाइस सेटिंग्स और राउटर की दिक्कतों के चलते वाई-फाई स्लो हो सकता है। हालांकि, अधिकतर दिक्कतों को कुछ आसान तरीकों से ठीक किया जा सकता है। सिर्फ वाई-फाई में दिक्कत है या नहीं यह देखने के लिए मोबाइल डाटा पर स्विच करें कि इंटरनेट स्पीड तेज हुई। अगर होती है तो दिक्कत आपके वाई-फाई में है। यह चेक करने के लिए कि दिक्कत आपके फोन में है या नेटवर्क में तो उसी वाई-फाई से किसी अन्य डिवाइस को कनेक्ट करके चेक करें।

Router Tips - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »