AI खा जाएगा 2045 तक अधिकतर नौकरियां, सिर्फ नेतागिरी और ये दो काम ही बचेंगे

AI की जब से चर्चा शुरू हुई है तो सिर्फ एक ही बात हो रही है कि यह मानवों की नौकरियां खा जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2025 09:14 IST
ख़ास बातें
  • AI जब से आया है तब से यह चर्चा हो रही कि यह मानवों की नौकरियां खा जाएगा।
  • AI धीरे-धीरे इंसानों की नौकरियों पर असर डालेगा।
  • एडम डोर ने बताया कि AI ज्यादा स्मार्ट होता जा रहा है।

AI मानवों की नौकरियों पर असर डाल रहा है।

Photo Credit: Unsplash/Gerard Siderius

AI की जब से चर्चा शुरू हुई है तो सिर्फ एक ही बात हो रही है कि यह मानवों की नौकरियां खा जाएगा। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इससे नई नौकरियां पैदा हो रही हैं और भविष्य में और होंगी। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह धीरे-धीरे इंसानों की नौकरियों पर असर डालेगा और नौकरियों में कमी होने की आशंका है। अब RethinkX के रिसर्च डायरेक्टर एडम डोर ने इस पर बारिकी से साफ जानकारी प्रदान की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि AI और रोबोटिक्स इतनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं कि 2045 तक अधिकतर इंसानों द्वारा की जाने वाली नौकरियां खत्म हो सकती हैं। मशीनें लगभग हर काम इंसानों से ज्यादा तेजी और किफायती स्तर पर कर लेंगी।

द गार्जियन के साथ एक इंटरव्यू में एडम डोर ने बताया कि AI ज्यादा स्मार्ट होता जा रहा है और कुछ स्तर पर मानव कर्मियों की जगह ले रहा है। उनका कहना है कि इससे यह अगले 20 सालों में वर्तमान में मानव द्वारा किए जाने वाले अधिकतर काम कर पाएगा। हालांकि, अभी भी कुछ कार्य ऐसे होंगे, जिनका AI पर कोई भी असर नहीं होगा। राजनेता, यौनकर्मी और नैतिकतावादी या अधिक भरोसे वाले पेशों में AI से प्रभाव नहीं पड़ने की संभावना है।
Advertisement

डोर ने कहा कि "सोचने वाली मशीनें आ गई हैं और उनके काम करने की क्षमताएं लगातार बढ़ती जा रही है और ये रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हमारे पास इसके लिए तैयार होने के लिए ज्यादा समय नहीं है।"

डोर ने बताया कि उन्होंने और उनकी रिसर्च टीम ने इतिहास में 1,500 से ज्यादा बड़ी तकनीकी उथल-पुथल का अध्ययन किया है। निष्कर्ष से पता चलता है कि एक बार जब कोई नई टेक्नोलॉजी पैर जमा लेती है तो वह तेजी के साथ आगे बढ़ती है। 15 से 20 सालों के अंदर मौजूदा सिस्टम की जगह ले लेती है। उनका तर्क है कि AI भी उसी राह पर काम कर रहा है, लेकिन इस बार मशीनें मानवों की जगह ले रही हैं।
Advertisement

डोर के अनुसार, सबसे ज्यादा खतरा उन नौकरियों पर है जिनमें सामान्य कार्य होते हैं और सामान्य वर्कफ्लो चलता है, जिनमें दुनिया भर में लाखों कर्मचारी काम करते हैं। जैसे-जैसे AI सिस्टम ज्यादा बेहतर और लागत प्रभावी होता जाएगा। वैसे-वैसे लगभग हर सेक्टर में क्वालिटी, एफिशिएंसी और विश्वसनीयता के मामले में मानव कर्मियों से बेहतर काम करेगा।
Advertisement

कई बदलावों के बाद उनका सुझाव है कि इमोशनल इंटेलीजेंसी (भावनात्मक बुद्धिमत्ता), नैतिक स्तर पर फैसले और विश्वास की जरूरत वाले कुछ कार्य मानव हाथों में ही बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में मानव कर्मियों की जगह बनी रहेगी। मगर दिक्कत यह है कि 4 अरब लोगों को रोजगार देने के लिए ये रोजगार कहीं से भी पूरे नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर नए आर्थिक मॉडल नहीं अपनाए गए तो ऑटोमेशन की आने वाली लहर से असमानता पैदा हो सकती है।

डोर की चेतावनी ऐसे समय में आई है जब एक्सपर्ट इस बात पर बहस कर रहे हैं कि AI कितनी तेजी से और कितनी गहराई से नौकरियों में असर डालेगा। एआई का गॉडफादर कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन ने भी सामान्य बौद्धिक वाले कर्मियों के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की है और कॉल सेंटर और सामान्य क्लर्क जैसे कार्यों वाले सेक्टर में जल्द ही ऑटोमेशन होने की संभावना है। OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन और Meta के चीफ AI साइंटिस्ट यान लेकुन ने तर्क दिया है कि AI लेबर मार्केट को नया रूप देगा, साथ ही यह नए प्रकार के रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा। हालांकि, उनका यह भी मानना है कि ये कार्य आज की नौकरियों से बिल्कुल अलग हो सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.