Adani Group की 100 अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट से एनर्जी, डेटा सेंटर्स का किंग बनने की तैयारी

पोर्ट्स से लेकर एनर्जी तक के कारोबार से जुड़ा अडानी ग्रुप 45 गीगावॉट के रिन्यूएबल पावर जेनरेशन को जोड़ेगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 सितंबर 2022 20:56 IST
ख़ास बातें
  • इस इनवेस्टमेंट का लगभग 70 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी में किया जाएगा
  • डिजिटल सेगमेंट में ग्रुप की योजना डेटा सेंटर्स पर फोकस करने की है
  • अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू लगभग 260 अरब की है

पिछले कुछ वर्षों में उनके ग्रुप का कारोबार कई गुना बढ़ा है

पिछले कुछ वर्षों में देश के टॉप बिजनेस ग्रुप्स में शामिल हुए गौतम अडानी की अगुवाई वाले Adani Group ने अगले एक दशक में रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सेगमेंट में 100 अरब डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी ने बताया कि ग्रुप को देश में तेजी से ग्रोथ होने का विश्वास है। डिजिटल सेगमेंट में ग्रुप की योजना डेटा सेंटर्स पर फोकस करने की है। 

अडानी ने कहा कि इस इनवेस्टमेंट का लगभग 70 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी में किया जाएगा। पोर्ट्स से लेकर एनर्जी तक के कारोबार से जुड़ा अडानी ग्रुप 45 गीगावॉट के रिन्यूएबल पावर जेनरेशन को जोड़ेगा। इसके साथ ही सोलर पैनल, विंड टर्बाइन और हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर की मैन्युफैक्चरिंग के लिए तीन बड़े प्लांट लगाए जाएंगे। अडानी ने सिंगापुर में Forbes Global CEO कॉन्फ्रेंस में कहा, "एक ग्रुप के तौर पर हम अगले एक दशक में 100 अरब डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट करेंगे। इसमें से लगभग 70 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी सेगमेंट में किया जाएगा।" 
Advertisement

अडानी ने कमोडिटीज के स्मॉल स्केल बिजनेस के साथ शुरुआत की थी। पिछले कुछ वर्षों में उनके ग्रुप का कारोबार कई गुना बढ़ा है। हाल ही में उन्होंने लगभग 143 अरब डॉलर की संपत्ति के  साथ एमेजॉन के प्रमुख जेफ बेजोस, फ्रांस के बड़े कारोबारी Bernard Arnault और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व चेयरमैन बिल गेट्स को पीछे छोड़कर दुनिया में दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बनने की उपलब्धि हासिल की थी। उनकी संपत्ति बढ़ने का बड़ा कारण ऑयल और नेचुरल गैस के प्राइसेज में आई तेजी है। अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों के शेयर प्राइसेज इस वर्ष दोगुने से भी अधिक बढ़े हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी टोटल गैस के शेयर प्राइस प्रॉफिट से 750 गुना से अधिक पर ट्रेड कर रहे हैं। अडानी एंटरप्राइसेज और अडानी ट्रांसमिशन का वैल्यूएशन 400 गुना से अधिक का है।

अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 260 अरब डॉलर का है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश की आर्थिक वृद्धि के लंबी अवधि के लक्ष्यों के अनुसार गौतम अडानी अपने ग्रुप को आगे बढ़ा रहे हैं। स्टॉक मार्केट के लिहाज से अडानी की ये कोशिशें सफल होती दिख रही हैं। उनकी कुछ कंपनियों के शेयर प्राइसेज पिछले दो वर्षों में 1,000 प्रतिशत से अधिक बढ़े हैं, जबकि इस अवधि में सेंसेक्स में लगभग 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.