आधार कार्ड में नाम बदलवाने के लिए नियम हुए सख्त! अब करना होगा यह काम

आधार कार्ड में नाम में बदलाव के लिए नियम पहले से सख्त हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2024 17:24 IST
ख़ास बातें
  • आधार कार्ड में नाम में बदलाव करवाना अब पहले से मुश्किल हो गया है।
  • अब नाम में कोई बदलाव करवाना चाहते हैं तो गैजेट नोटिफिकेशन चाहिए होगा।
  • यह कदम फ्रॉड को रोकने के मकसद से भी उठाया गया है।

आधार डिटेल अपडेट करवाने के लिए अब गाइडलाइंस और ज्यादा सख्त कर दी गई हैं।

आधार कार्ड में नाम में बदलाव करवाना अब पहले से मुश्किल हो गया है। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार डिटेल अपडेट करवाने के लिए अब गाइडलाइंस और ज्यादा सख्त कर दी हैं। यह कदम फ्रॉड को रोकने और आधार रिकॉर्ड्स को और ज्यादा शुद्ध रखने के मकसद से उठाया गया है। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नियमों के संशोधित किया है। जिसके बाद अब नाम में कोई बदलाव करवाना चाहते हैं तो गैजेट नोटिफिकेशन (gazette notification) की जरूरत होगी। 

आधार कार्ड में नाम में बदलाव के लिए नियम पहले से सख्त हो गए हैं। चाहे फिर पूरा नाम बदलवाना हो या फिर कुछ अक्षर। गैजेट नोटिफिकेशन के साथ ही आवेदक को अपना एक पुराना आईडी प्रूफ भी सब्मिट करवाना होगा जिसमें उसका पुराना नाम लिखा हो। इसमें PAN कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, सर्विस आइडी कार्ड, पासपोर्स आदि शामिल हैं। इतना ही नहीं, अगर यूजर नाम में बदलाव करवाने जा रहा है तो उसे केवल दो चांस ही मिलेंगे। UIDAI ने कहा है (via) कि आवदेक को केवल 2 अटेंप्ट ही दिए जाएंगे। 

वहीं पर, अगर आपको अपना एड्रेस अपडेट करवाना है या फिर नया एनरोलमेंट करवाना है तो अब इसके लिए प्रक्रिया को सरल कर दिया गया है। इसके लिए अब किसी भी पब्लिक सेक्टर बैंक की पासबुक भी पेश की जा सकती है। लेकिन इसके लिए आवेदकों को बैंक शाखा प्रबंधक से एक प्रमाण पत्र भी प्राप्त करना होगा, जिसमें पुष्टि की जाएगी कि पता बैंक के रिकॉर्ड में दर्ज है और ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो गई है।

जन्मतिथि (date of birth) में सुधार के मामले में नियम सख्त हो गए हैं। 18 वर्ष से कम उम्र के आवेदकों के लिए केवल अधिकृत राज्य प्राधिकारियों द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र ही प्रूफ के रूप में स्वीकार किया जाएगा। पासपोर्ट और SSLC बुक अब इसके लिए वैध नहीं हैं। तो अगर आप भी अपने आधार कार्ड में इस तरह का कोई बदलाव करवाने जा रहे हैं तो इन नए नियमों को जरूर जान लें अन्यथा आवेदक को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  2. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  3. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  4. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  5. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  6. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  8. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  9. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  10. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.