Aadhaar Card Address Update: यह है ऑनलाइन तरीका

Aadhaar Card Address Update: हो सकता है आप घर बदल रहे हो या फिर आधार कार्ड बनते वक्त पते में किसी तरह की गलती हो गई हो, ऐसी स्थिति में घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड में अपना पता अपडेट कैसे कराया जाए। जानें

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 16 नवंबर 2018 19:35 IST
ख़ास बातें
  • UIDAI पर उपलब्ध है पता अपडेट करनी की सुविधा
  • आधार कार्ड में ऑनलाइन कर सकते हैं पते में बदलाव
  • Aadhaar Card Update के लिए होती है डॉक्यूमेंट की ज़रूरत

Aadhaar Card Address Update करने यह है ऑनलाइन तरीका

Aadhaar Card Address Update: आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, अब भी कई ऐसे काम हैं जिन्हें बिना Aadhaar Card के कर पाना संभव नहीं है। हो सकता है आप घर बदल रहे हो या फिर आधार कार्ड बनते वक्त पते में किसी तरह की गलती हो गई हो, ऐसी स्थिति में आधार कार्ड पर पता बदलना बेहद जरूरी है। Aadhaar Card Address में बदलाव के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। जी हां, आज हम अपने लेख द्वारा आपको बताएंगे कि कैसे चुटकियों में आप घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड में अपना पता अपडेट करा सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट पर ही Aadhaar Card Update Online करने की सुविधा मौजूद है।

सबसे पहले आपका यह जान लेना जरूरी है कि Aadhaar Card Update के लिए आपके पास वो नंबर मौजूद होना चाहिए, जिसे आपने आधार कार्ड बनवाते वक्त दर्ज कराया था। ऐसा इसलिए क्योंकि अपडेट प्रक्रिया के दौरान मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाता है। यदि आपके पास मोबाइल नंबर मौजूद नहीं है तो आप इनरोलमेंट सेंटर जाकर मोबाइल नंबर को अपडेट करा सकते हैं। ताकि भविष्य में यदि किसी तरह के बदलाव की जरूरत हो तो आपको बार-बार Aadhaar सेंटर के चक्कर ना काटने पड़े।
Advertisement
 

ऐसे करें Aadhaar Card Address Update

1) सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक साइट https://uidai.gov.in/ पर जाना है।
2) इसके बाद होमपेज पर नजर आ रहे एड्रेस अपडेट रिक्वेस्ट (ऑनलाइन) पर क्लिक करें।
3) नई विंडो में अपडेट एड्रेस पर क्लिक करें।
Advertisement
4) आधार कार्ड नंबर डालकर लॉग-इन करें।
5) इसके बाद आपको मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा।
6) ओटीपी दर्ज कर पोर्टल पर जाएं।
Advertisement
 

डेटा अपडेट रिक्वेस्ट (Data Update Request)

1) पोर्टल में लॉग-इन होने के बाद पते वाले विकल्प का चयन करें।
2) विकल्प पर क्लिक करने के बाद Aadhaar Update फॉर्म खुलेगा। जरूरत के हिसाब से जानकारी मुहैया कराएं।
3) मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद इसे एक बार फिर जांच लें। आश्वस्त होने के बाद सबमिट अपडेट रिक्वेस्ट विकल्प पर क्लिक करें।
Advertisement
 

एड्रेस में बदलाव के लिए चाहिए ये दस्तावेज

डेटा अपडेट रिक्वेस्ट के बाद अगला स्टेप आएगा दस्तावेज का। Aadhaar Card में एड्रेस अपडेट या बदलने के लिए कुछ अहम दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, बैंक पासबुक, पोस्ट ऑफिस अकाउंट पासबुक, राशन कार्ड और वोटर कार्ड आदि दस्तावेजों चाहिए। बता दें कि डॉक्यूमेंट की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी अपलोड करनी होगी।
 

बीपीओ सर्विस प्रोवाइडर सलेक्शन करें

1) दस्तावेज अपलोड करने के बाद बीपीओ सर्विस प्रोवाइडर में उचित विकल्प का चुनाव करें।
2) इसके बाद रिक्वेस्ट सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
Advertisement

ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर प्राप्त होगा। इस नंबर को संभालकर रखें, यदि आप चाहें तो रिक्वेस्ट की एकनॉलेजमेंट कॉपी डाउनलोड एवं प्रिंट भी कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.