Aadhaar Card अपडेटः नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी ऑनलाइन बदलने का तरीका

यूआईडीएआई की वेबसाइट पर ही आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अगस्त 2018 14:24 IST
ख़ास बातें
  • इंसानी गलती के कारण आधार कार्ड में त्रुटि हो जाती है
  • आप चाहें तो आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं
  • वेबसाइट को आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल के नाम से जाना जाता है

Aadhaar Card मैं नाम, नंबर और ईमेल आईडी ऑनलाइन कैसे बदलें

एक समय आधार कार्ड वैकल्पिक था। लेकिन धीरे-धीरे यह अनिवार्य हो गया है। अब तो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए पैन कार्ड को आधार कार्ड नंबर से लिंक करना ज़रूरी हो गया है। लेकिन कई बार देखने को मिला है कि इंसानी गलती के कारण आधार कार्ड में त्रुटि हो जाती है। कई बार नाम गलत होता है तो कई बार कार्ड पर आपके जन्म की तारीख कुछ और लिखी होती है। ऐसे में आप आधार कार्ड में सुधार करना चाहेंगे। कई बार आपका मोबाइल नंबर, घर का पता और ईमेल एड्रेस भी बदल जाता है। इस स्थिति में भी आप पर आधार कार्ड अपडेट करने का दबाव होगा। अच्छी बात यह है कि यूआईडीएआई की वेबसाइट पर ही Aadhaar Card Update Online करने की सुविधा है।

(पढ़ें: आधार कार्ड का स्टेटस पता करने का तरीका)
Advertisement

आधार की वेबसाइट पर इन जानकारी को अपडेट करने के लिए तीन किस्म की सुविधा का ज़िक्र है। आप चाहें तो आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। आधार कार्ड को पोस्ट और इनरोल सेंटर पर जाकर भी अपडेट कराया जा सकता है। ऑनलाइन आधार अपडेट के लिए बनाई गई वेबसाइट को आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल के नाम से जाना जाता है। आपकी सुविधा के लिए हम आपको आधार कार्ड की जानकारी को ऑनलाइन अपडेट के बारे में बताएंगे।

साफ कर दें कि आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए आपके पास वो मोबाइल नंबर होना ज़रूरी है जिसे अपने आधार नंबर के साथ रजिस्टर किया था। क्योंकि अपडेट की प्रक्रिया के दौरान मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। अगर आपके पास वो मोबाइल नंबर नहीं है तो आधार इनरोलमेंट सेंटर जाकर उसे अपडेट करवा लें। इसके बाद ही आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकेंगे। साफ कर दें कि भारतीय नागिरक अपने नाम, पता, जेंडर (लिंग), जन्म तारीख, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस को ही ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। किसी अन्य बदलाव के लिए आपको आधार इनरोलमेंट/ अपडेट सेंटर जाना होगा।
Advertisement

(पढ़ें: आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने का तरीका)
Advertisement

1. सबसे पहले सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर जाएं।
2. यहां अपना आधार नंबर लिखें।
Advertisement
3. इसके बाद आपको रजिस्टर किए हुए मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड मिलेगा।
4. इसके बाद ओटीपी डालकर अपडेट पोर्टल पर जाएं।
 

आधार डेटा अपडेट रिक्वेस्ट

1. इसके बाद आप उस विकल्प को चुनें जिसे अपडेट/सुधारना चाहते हैं।
Advertisement
2. अच्छी बात यह है कि आप सारे विकल्प को अपडेट कर सकेंगे। उम्मीद है कि ऐसी परिस्थिति नहीं आएगी।
3. विकल्प चुनने के बाद आधार अपडेट फॉर्म आपके सामने आ जाएगा। यहां पर आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से जानकारी में बदलाव कर दें। यहां पर नाम और पते की जानकारी अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी अपडेट होगी।
4.आपने जो नई जानकारी दी है, उसकी दोबारा जांच कर लें। क्योंकि आप एक बार फिर इस वेबसाइट पर नहीं लौटना चाहेंगे। जांच पूरी हो जाने के बाद सब्मिट अपडेट रिक्वेस्ट पर क्लिक कर दें।
 

आधार अपडेट डॉक्यूमेंट अपलोड

1. अब आपने जिस बदलाव के लिए आवेदन दिया है। उससे संबंधित कागज़ात भी देने होंगे। बता दें कि ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और जेंडर (लिंग) में बदलाव करने के लिए किसी कागज़ात की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन नाम, जन्म तिथि और पते में बदलाव के लिए आपको इससे संबंधित डॉक्यूमेंट देने होंगे।
2. नाम में बदलाव के लिए आपको प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी (पहचान पत्र) देनी होगी। पहचान पत्र के लिए ये डॉक्यूमेंट मान्य हैं- पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन/ पीडीएस फोटो कार्ड, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस। बता दें कि इसकी सूची और लंबी है। सारे मान्य कागज़ात के बारे में यहां क्लिक करके जानें।
3. जन्मतिथि बदलने के लिए आपको जन्म प्रमाणपत्र, सेकेंडरी बोर्ड पासिंग सर्टिफिकेट या पासपोर्ट की एक फोटो कॉपी देनी होगी।
4. पते में बदलाव के लिए प्रूफ ऑफ एड्रेस देना पड़ेगा। ये डॉक्यूमेंट मान्य हैं- पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, बैंक पासबुक, पोस्ट ऑफिस अकाउंट पासबुक, राशन कार्ड और वोटर कार्ड। इसकी सूची भी बेहद ही लंबी है। इसके बारे में यहां क्लिक करके जानें।
5. डॉक्यूमेंट अपलोड करते वक्त दो-तीन बातों का ध्यान रखें। आपको प्रूफ में दिए जाने वाले डॉक्यूमेंट की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी अपलोड करनी होगी। और एक ही डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल दो बदलाव के लिए नहीं करें। इसके लिए अलग-अलग डॉक्यूमेंट देना ज़्यादा सही होगा।
 

बीपीओ सर्विस प्रोवाइडर सेलेक्ट करें

1. ज़रूरी कागज़ात अपलोड करने के बाद बीपीओ सर्विस प्रोवाइडर में से उचित विकल्प को चुनें।
2. अब रिक्वेस्ट सब्मिट कर दें
3. इसके बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा। इसे संभाल कर कहीं लिख लें। आप चाहें तो अपडेट रिक्वेस्ट की एकनॉलेजमेंट कॉपी को डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

बता दें कि यूआईडीएआई की वेबसाइट पर साफ लिखा है कि आधार डेटा में अपडेट के लिए आवेदन देने मात्र से जानकारी अपडेट नहीं होगी। आपके द्वारा दी गई नई जानकारी को वैरिफाई करने के बाद ही इसे अपडेट किया जाएगा।

उम्मीद है कि अब आसानी से अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  2. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  3. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  4. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  6. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  8. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  10. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.