UIDAI के 18003001947 नंबर को लेकर हुआ विवाद, आपके फोन में भी है क्या...

18003001947, इस नंबर पर गौर करें। यह विवादों में है। विवाद इसलिए, क्योंकि यह टॉल फ्री पता नहीं कैसे, कई भारतीय स्मार्टफोन यूज़र के फोन पर स्टोर हो गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अगस्त 2018 18:23 IST
ख़ास बातें
  • UIDAI का बयान, ऐसा 'निहित स्वार्थ' वाले एक थर्ड पार्टी द्वारा किया गया
  • UIDAI ने आगे बताया कि 18003001947 अब वैध टोल नंबर भी नहीं है
  • अभी तक 1947 नंबर स्टोर किए जाने की खबर नहीं आई है
18003001947, इस नंबर पर गौर करें। यह विवादों में है। विवाद इसलिए, क्योंकि यह टॉल फ्री पता नहीं कैसे, कई भारतीय स्मार्टफोन यूज़र के फोन पर स्टोर हो गया। मज़ेदार बात यह है कि यह टोल फ्री नंबर यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) का है। वैसे, आधार कार्ड बनाने वाली इस संस्था ने ट्विटर के ज़रिए मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया और कहा कि मोबाइल नंबर को स्टोर किए जाने में उसका हाथ नहीं है। UIDAI की मानें तो ऐसा 'निहित स्वार्थ' वाले एक थर्ड पार्टी द्वारा किया गया है, ताकि आम लोगों के बीच गैर-ज़रूरी कंफ्यूज़न पैदा हो। अब यह थर्ड-पार्टी कौन है? इसका जवाब सिर्फ यूआईडीएआई के पास है। लेकिन संस्था की ओर से सिर्फ यही कहा गया है कि उसने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइटर या मोबाइल निर्माता कंपनियों को इस नंबर को हर फोन में स्टोर करने का कोई निर्देश नहीं दिया है।

UIDAI ने आगे बताया कि 18003001947 अब वैध टोल नंबर भी नहीं है। नंबर को दो साल पहले 1947 में तब्दील कर दिया गया था। अथॉरिटी ने कहा कि इस टोल फ्री नंबर के एंड्रॉयड स्मार्टफोन में स्टोर होने की ख़बर है। लेकिन गैजेट्स 360 ने पाया कि 1-800-300-1947 नंबर एंड्रॉयड और आईफोन मॉडल पर मौज़ूद है। गौर करने वाली बात है कि अभी तक 1947 नंबर स्टोर किए जाने की खबर नहीं आई है।

इस बीच सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसियेशन ऑफ इंडिया ने बयान जारी किया है कि कई मोबाइल हैंडसेट के फोन बुक में एक अनजान नंबर मौज़ूद होने में किसी टेलीकॉम प्रोवाइडर का हाथ नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , UIDAI, Aadhaar, Unique Identification Authority of India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.