900 इलेक्ट्रिक बसें दिसंबर तक दौड़ेंगी सड़कों पर, यह EV कंपनी कर रही बड़ी तैयारी

कंपनी के मुताबिक वह PMI Electro को देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक बस फ्लीट ऑपरेटरों में से एक बनाएगी, जो स्वदेशी मैन्‍युफैक्‍चरिंग टेक्‍नॉलजी और ऑन-टाइम डिलीवरी पर बेस्‍ड है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जुलाई 2022 12:34 IST
ख़ास बातें
  • PMI Electro ने इस साल की पहली तिमाही में 126 डिलिवरी दी हैं
  • कंपनी तमाम टेंडर्स के लिए आक्रामक रूप से लगा रही बोली
  • हरियाणा में है प्रोडक्‍शन यूनिट, पुणे में नए सेटअप पर चल रहा काम

पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी देश के 20 से ज्‍यादा शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन और रखरखाव करती है।

तमाम एक्‍स्‍पर्ट कह चुके हैं कि भारत का इलेक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट आने वाले वक्‍त में और रफ्तार पकड़ेगा। सरकार भी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। अब कमर्शल इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मैन्‍युफैक्‍चरर पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस (PMI Electro Mobility Solutions) ने कहा है कि दिसंबर 2022 तक भारतीय सड़कों पर 900 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। कंपनी के मुताबिक वह PMI Electro को देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक बस फ्लीट ऑपरेटरों में से एक बनाएगी, जो स्वदेशी मैन्‍युफैक्‍चरिंग टेक्‍नॉलजी और ऑन-टाइम डिलीवरी पर बेस्‍ड है।

पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी में कॉरपोरेट मामलों की प्रमुख मानवी जैन ने एक न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में कहा है कि कंपनी  स्‍टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्‍स की ओर से जारी टेंडर्स के लिए आक्रामक रूप से अपनी बोली लगा रही है। उसे कई राज्‍यों से एलओए (लेटर ऑफ अवॉर्ड) हासिल हुए हैं।

भारत में कंपनी की करीब 603 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। हाल ही में कंपनी को राजकोट नगर परिवहन निगम को 100 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराने और उन्हें 10 साल तक ऑपरेट करने के लिए लेटर ऑफ अवॉर्ड मिला है। मानवी जैन के मुताबिक पीएमआई इले‍क्‍ट्रो मोबिलिटी का मकसद ना सिर्फ टेंडर्स को जीतना है, बल्कि बल्कि समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करना भी है। उन्‍होंने कहा कि जब हम इलेक्ट्रिक व्‍हीकल देने की बात करते हैं तो हम लीडर्स में से एक हैं। उन्‍होंने बताया कि कंपनी 2022 में अप्रैल और जून के बीच भारत में इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी में दूसरे सबसे अच्छे ब्रांड के रूप में उभरी है।

आंकड़े बताते हैं कि पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी देश में सबसे तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक बस मेकर्स में से एक के रूप में उभरा है। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में इसने 126 डिलीवरी के साथ इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी के मामले में दूसरा स्थान हासिल किया है। 
Advertisement

पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी देश के 20 से ज्‍यादा शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन और रखरखाव करती है। कंपनी का दावा है कि उनकी बसें सिंगल चार्ज में लगभग 200 किमी की रेंज देती हैं और DC फास्ट चार्जर का इस्‍तेमाल करके लगभग 30 मिनट में चार्ज की जा सकती हैं। इन इलेक्ट्रिक बसों में सीसीटीवी कैमरे, रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम, एयर सस्पेंशन समेत कई फीचर्स दिए गए हैं। 
Advertisement

कंपनी ने हरियाणा के धारूहेड़ा में प्रोडक्शन प्लांट सेटअप किया है। इसकी सालाना प्रोडक्‍शन कैपिसिटी 1,500 इलेक्ट्रिक बसों की है। कंपनी की योजना मैन्‍युफैक्‍चरिंग को और बढ़ाने की है। इसके लिए लगभग 300 करोड़ रुपये के इन्‍वेस्‍टमेंट के साथ वह पुणे में एक नई प्रोडक्‍शन फैसिलिटी लगाने जा रही है। यहां हर साल 2500 यूनिट्स तैयार की जाएंगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.