सरकार ने 55 लाख फोन नंबर को किया बैन, इस सरकारी अभियान ने की मदद

सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए नकली दस्तावेजों के व्यापक उपयोग ने फाइनेंशियल फ्रॉड, फिशिंग कॉल और पहचान की चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2023 20:12 IST
ख़ास बातें
  • संचार मंत्री देवुसिंह चौहान ने संसद में इस पहल की सफलता की घोषणा की
  • संचार साथी की मदद से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन कनेक्शन बंद किए
  • धोखाधड़ी में शामिल हैंडसेट्स को भी किया ब्लॉक
फर्जी डॉक्यूमेंट से जारी किए गए मोबाइल फोन कनेक्शनों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम में, भारत सरकार ने 55 लाख फोन नंबरों को डिस्कनेक्ट किया। सरकार को उनके "संचार साथी" पोर्टल से मदद मिली, जो एक राष्ट्रव्यापी वैरिफिकेशन पोर्टल है। इसके जरिए आप पता कर सकते हैं कि आपके पहचान पत्र के जरिए कितने कनेक्शन चालू हैं और यदि आपको कोई ऐसा कनेक्शन मिलता है, जिसे आपने जारी नहीं कराया हो, तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। इस तरह से जारी किए नंबर कई अवैध गतिविधियों में शामिल होते हैं, जैसे स्कैम या आतंकवादी एक्टिविटी।

TOI के अनुसार, संचार मंत्री देवुसिंह चौहान ने संसद में इस पहल की सफलता की घोषणा करते हुए बताया कि जाली डॉक्यूमेंट की पहचान करने वाले वैरिफिकेशन प्रोसेस की वजह से 55.52 लाख कनेक्शन निष्क्रिय कर दिए गए थे। कनेक्शन बंद करने के अलावा, साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल होने के कारण 1.32 लाख हैंडसेट भी ब्लॉक कर दिए गए और सतर्क नागरिकों द्वारा रिपोर्ट किए गए 13.42 लाख संदिग्ध कनेक्शन भी काट दिए गए।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि मंत्री जी ने उपभोक्ताओं को उनके नाम पर रजिस्टर्ड मोबाइल कनेक्शन के बारे में सूचित करने और शिक्षित करने के सरकार के प्रयास की बात करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य व्यक्तियों को ज्ञान और सतर्कता के साथ सशक्त बनाना है।

सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए नकली दस्तावेजों के व्यापक उपयोग ने फाइनेंशियल फ्रॉड, फिशिंग कॉल और पहचान की चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया है। इस तरह नकली डॉक्यूमेंट का उपयोग करने से स्कैमर्स आसनी से छिप जाते हैं, जिससे अपराधियों का पता लगाना और उन्हें पकड़ना कानून के लिए मुश्किल हो जाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sim card, Fraud Sim Cards
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  2. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  3. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  5. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  2. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  3. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  4. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  5. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  6. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  7. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  8. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  9. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  10. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.