• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत

Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत

दुनिया में कई जगह वाहनों को पेट्रोल-डीजल से चलाने के बजाय रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल पर जोर दिया रहा है।

Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत

Photo Credit: Instagram/lukas.seaman

यॉट का मेन एनर्जी सिस्टम सोलर पैनल से बना है जो कि बैटरी से कनेक्टेड है।

ख़ास बातें
  • यॉट का मेन एनर्जी सिस्टम सोलर पैनल से बना है जो कि बैटरी से कनेक्टेड है।
  • सोलर पावर को तुरंत इस्तेमाल करने के साथ स्टोर किया जा सकता है।
  • इस यॉट के प्रोजेक्ट में करीब $20,000 का खर्च आया है।
विज्ञापन

दुनिया में कई जगह वाहनों को पेट्रोल-डीजल से चलाने के बजाय रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल पर जोर दिया रहा है। अब फिनलैंड में एक ऐसा यॉट तैयार किया गया है जो कि सोलर पावर से चलता है। इस यॉट लंबाई 11 मीटर है, जिसने सूरज से बनी बिजली के जरिए समुद्र में 3,000 नॉटिकल मील से ज्यादा की यात्रा पूरी करके नया इतिहास रचा है। लुकास स्योमन ने इस यॉट को डिजाइन और तैयार किया है जो कि सामान्य डीजल या पेट्रोल इंजन के बजाय सोलर पैनल और बैटरी पर चलती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस यॉट के प्रोजेक्ट में करीब $20,000 का खर्च आया। यह यॉट कम लागत के साथ रिन्यूएबल एनर्जी से चलने वाली बोटिंग के प्रैक्टिकल एक्सपेरिमेंट के तौर पर तैयार हुई है। इस यॉट की यात्रा से यह भी पता चलता है कि किस प्रकार एनर्जी मैनेजमेंट और लाइट बोट डिजाइन के साथ पेट्रोल-डीजल पर निर्भर हुए बिना लंबी दूरी की यात्रा की जा सकती है। लुकास स्योमन ने बोट को लाइट और एनर्जी-एफिशिएंट बनाने पर ध्यान दिया। बोट में बिजली बनाने के लिए सोलर पैनल लगाए गए। बैटरी ने प्रोपल्शन और दूसरे ऑनबोर्ड सिस्टम के लिए पावर को स्टोर किया।

  • यॉट का मेन एनर्जी सिस्टम सोलर पैनल से बना है जो कि बैटरी से कनेक्टेड है।
  • ये पैनल दिन के समय बिजली बनाते हैं जिसे तुरंत इस्तेमाल करने के साथ स्टोर किया जा सकता है।
  • जब सूरज की रोशनी कम होती है जैसे रात के समय या बादल होने पर तो बैटरी से एनर्जी मिलती है।
  • इस सिस्टम के चलते यॉट चलाने के लिए ईंधन के तौर पर डीजल या पेट्रोल की जरूरत नहीं पड़ती।
  • सोलर एनर्जी बनाने और बैटरी में स्टोर करने की सुविधा से यॉट को बार-बार फ्यूल भरवाने के लिए रुकने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • यॉट धूप में चलती रहती है और सूरज की रोशनी के जरिए बैटरी को पावर मिलती रहती है। 
  • इससे बड़ी मात्रा में फ्यूल ले जाने की जरूरत भी कम हो जाती है, जिससे याट का वजन बढ़ता है। 

5500 हजार किमी की यात्रा
इस यॉट के सोलर सिस्टम को 3,000 नॉटिकल मील (5500 हजार किमी) से ज्यादा लंबी यात्रा के जरिए टेस्ट किया गया। लंबी दूरी की यात्रा में एनर्जी का सही मैनेजमेंट किया गया है, क्योंकि नेविगेशन और दूसरे इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट सभी को एक ही बैटरी सिस्टम से पावर मिली। इससे पता चला कि छोटी बोट भी लंबी दूरी की यात्रा कर सकती है। सोलर पैनल सामान्य इंजन के मुकाबले में बहुत स्लो स्पीड से पावर बनाते हैं। इसलिए लाइट बॉडी और एफिशिएंट इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन बहुत जरूरी है। इस यॉट को लगातार कम मात्रा में पावर का इस्तेमाल करने के हिसाब से डिजाइन किया गया है।

इस प्रोजेक्ट से पता चलता है कि कैसे लोग आसानी से उपलब्ध टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके रिन्यूएबल प्रोपल्शन आजमा सकते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि सोलर पावर से हर प्रकार की बोट चलाई जा सकती है। सोलर पावर पूरी तरह से धूप पर निर्भर करता है और बैटरी की स्टोरेज क्षमता सीमित होती है। मगर सोलर पैनल, बैटरी स्टोरेज, लाइट डिजाइन और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन को मिलाकर इस्तेमाल ऐसा किया जा सकता है जो कि छोटी बोट के लिए लंबी दूरी की यात्रा के लिए जरूरी फॉसिल फ्यूल की मात्रा को कम कर सकती हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Solar Power Yacht, Solar Power Boat, Solar Energy, Finland
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »