CCTV फुटेज हुई पोर्न वेबसाइट पर लीक, हैकर ने पैसों में बेची 50 हजार निजी वीडियो, ऐसे करें बचाव

सीसीटीवी कैमरा निगरानी का काम करता है, लेकिन हाल ही में एक मामला सामने आया है, जिसने सभी के होश उड़ाकर रख दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 नवंबर 2025 13:05 IST
ख़ास बातें
  • सीसीटीवी कैमरा को मैनेज करने के लिए पासवर्ड को लगातार बदलते रहना चाहिए।
  • डिफॉल्ट पासवर्ड जैसे admin123 या 123456789 आदि का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • रिमोट एक्सेस के लिए मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करना चाहिए।

सीसीटीवी कैमरा फुटेज

Photo Credit: Unsplash/Tasha Kostyuk

सीसीटीवी कैमरा निगरानी का काम करता है, लेकिन हाल ही में एक मामला सामने आया है, जिसने सभी के होश उड़ाकर रख दिए हैं। गुजरात के राजकोट में हैकर्स ने 9 महीनों में देश भर से कम से कम 50 हजार सीसीटीवी क्लिप चुराकर उन्हें 700 रुपये से 4,000 रुपये प्रति क्लिप के हिसाब से ऑनलाइन एक इंटरनेशनल पोर्नोग्राफी नेटवर्क को बेच दिया। जांच में पाया गया कि मुंबई, पुणे, नासिक, दिल्ली, सूरत और अहमदाबाद जैसे शहरों के हॉस्पिटल, स्कूलों, कॉर्पोरेट ऑफिस, फैक्टरी, सिनेमा और यहां तक कि निजी घरों में लगे 80 CCTV डैशबोर्डों से छेड़छाड़ की गई। आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह स्कैम तब सामने आया जब राजकोट के पायल मैटरनिटी हॉस्पिटल के टीजर क्लिप Megha Mbbs और cp monda जैसे यूट्यूब चैनल पर नजर आए, जिससे ग्राहक टेलीग्राम ग्रुप्स पर पहुंच गए जहां चोरी हुई फुटेज बेची गई थी। अधिकारियों का कहना है कि admin123 जैसे डिफॉल्ट पासवर्ड के चलते यह साइबर क्राइम संभव हो पाया, जिससे हैकर्स ऑटोमैटेड अटैक कर पाए और बड़े स्तर पर संवेदनशील फुटेज की चोरी हुई। जांच में पाया गया कि ये चोरी हुईं क्लिप कम से कम जून तक टेलीग्राम ग्रुप्स पर उपलब्ध थीं। जांच में यह भी पता चला कि इनमें से कई सीसीटीवी सिस्टम अभी भी admin123 जैसे फैक्टरी-सेट पासवर्ड का उपयोग कर रहे थे, जिन्हें सेटअप के दौरान नहीं बदला गया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की चोरी में ब्रूट फोर्स अटैक किया गया था, जिसमें हैकर्स किसी प्रोग्राम या बॉट का उपयोग करके अक्षरों और संख्याओं के हर संभव संयोजन को लॉक करने का प्रयास करते हैं। हैकर पारित धमेलिया ने इसमें तीन अलग-अलग सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों का उपयोग किया। गुजरात में कैमरों के आईपी एड्रेस हासिल करने के लिए suIP.biz वेबसाइट का इस्तेमाल किया। फिर इन आईपी एड्रेस को मासकैन नामक के सॉफ्टवेयर में डाला गया, जो ओपन पोर्ट्स को स्कैन करता था। फिर हैकर ने SWC सॉफ्टवेयर नाम का स्पेशल हैकिंग टूल का उपयोग किया, जो सिस्टम में कैमरे की आईडी, पासवर्ड और आईपी एड्रेस का खुलासा कर सकता है।

कैसे करें बचाव

इस तरह की सिक्योरिटी सैंधमारी से बचाव के लिए आपको अपने वाई-फाई और सीसीटीवी कैमरा को मैनेज करने के लिए पासवर्ड को लगातार बदलते रहना चाहिए। कभी भी डिफॉल्ट पासवर्ड जैसे कि admin123 या 123456789, Password आदि का उपयोग कभी नहीं करना चाहिए। आप जब भी रिमोट तौर पर एक्सेस कर रहे हैं तो मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करना चाहिए। वहीं पासवर्ड के साथ फोन का कोड भी शामिल करना चाहिए। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CCTV, CCTV clips, Tech Tips, Tech Guide

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.