Xiaomi के इस प्रोडक्ट से बिना बिजली खर्च किए चलेगा CCTV कैमरा! जानें कीमत

Xiaomi आउटडोर कैमरा सोलर पैनल लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ के लिए सौर ऊर्जा का का इस्तेमाल करता है।

Xiaomi के इस प्रोडक्ट से बिना बिजली खर्च किए चलेगा CCTV कैमरा! जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने अपने 5W सोलर पैनल को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है
  • ये BW300 और BW500 आउटडोर कैमरों के साथ कंपेटिबल है
  • इसमें मौजूद USB Type-C वॉटरप्रूफ कनेक्टर चार्जिंग को सुरक्षित बनाता है
विज्ञापन
Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपना 5W क्षमता वाला एक छोटा सोलर पैनल पेश किया है। नया सोलर पैनल आउटडोर CCTV कैमरा के लिए डिजाइन किया गया है, जो इन्हें बिना बिजली की खपत के चलने में मदद करता है। जैसा कि सोलर पैनल के साथ होता है, ये डिवाइस सूर्य की किरणों से बिजली बनाते और स्टोर करते हैं, जिससे किसी डिवाइस को चलाया जा सकता है। कॉम्पैक्ट Xiaomi आउटडोर कैमरा सोलर पैनल IP66 वॉटरप्रूफ प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस प्रोडक्ट को खास Xiaomi BW300 और BW500 आउटडोर कैमरों के साथ यूज किया जा सकता है।

Xiaomi ने अपने 5W सोलर पैनल को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया है। हालांकि, इसके साथ कंपेटिबल BW300 और BW500 कैमरों के साथ-साथ सोलर पैनल की लॉन्च डेट और इनकी कीमतों की जानकारी फिलहाल पर्दे के पीछे रखी गई है। वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने से यह स्पष्ट होता है कि इन सभी डिवाइस को जल्द लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इस शाओमी डिवाइस भी जानकारी नहीं है कि BW300 और BW500 आउटडोर कैमरों के अलावा, सोलर पैनल का इस्तेमाल अन्य प्रोडक्ट्स के साथ किया जा सकता है या नहीं।

Xiaomi आउटडोर कैमरा सोलर पैनल लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ के लिए सौर ऊर्जा का का इस्तेमाल करता है। यह किसी भी आम सोलर पैनल की तरह है, जो सौर ऊर्जा के जरिए बिजली बनाता है और उसे स्टोर करता है और जरूरत पड़ने पर डिवाइस को ऑपरेट होने में मदद करता है। यह आउटडोर CCTV के लिए काम की चीज है, जहां बिजली समय-समय पर जाती हो या उस क्षेत्र में पावर कनेक्शन उपलब्ध ना हो। 

इसमें मौजूद USB Type-C वॉटरप्रूफ कनेक्टर चार्जिंग को सुरक्षित बनाता है और लीकेज के खतरे को कम करता है। नया Xiaomi सोलर पैनल मोनोक्रिस्टलाइन सिलिकॉन से बना है और 3-मीटर केबल के साथ आता है जिसे USB-C के जरिए आउटडोर कैमरे से जोड़ा जा सकता है।  प्रोडक्ट पेज पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सोलर पैनल -20ºC से 55ºC तापमान के अंदर काम कर सकता है। सौर पैनल की कनेक्टिंग केबल भी वाटरप्रूफ है।

इसका माप 218 x 178 x 16 mm है और यह कुछ अन्य सपोर्टेड उपकरणों के साथ आता है, जिनमें माउंटिंग ब्रैकेट, पोजिशनिंग स्टिकर, एक्सपेंशन स्क्रू टेदर और स्क्रू शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, solar panel, CCTV, Camera, Xiaomi Camera, Xiaomi CCTV
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »