130 PS पावर के साथ आज तक की सबसे पावरफुल Triumph Street Triple 765 हुई पेश, जानें खासियतें

2023 Triump Street Triple 765 आखिरकार दुनिया के सामने है। हालांकि इसके लॉन्च और कीमत को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 नवंबर 2022 19:01 IST
ख़ास बातें
  • 2023 मॉडल स्ट्रीट ट्रिपल 765 को तीन मॉडल में पेश किया गया है
  • स्टैंडर्ड मॉडल में मौजूद इंजन 120 PS की मैक्सिमम पावर जनरेट कर सकता है
  • RS और Moto2 Edition दोनों 130 PS की पावर पैदा करने में सक्षम हैं

2023 Triumph Street Triple 765 मोटरसाइकिल R, RS और Moto2 Edition में आएगी

ट्रायम्फ मोटरसाइकिल (Triumph Motorcycle) ने गुरुवार को अपनी 2023 स्ट्रीट ट्रिपल 765 (2023 Street Triple) मोटरसाइकिल को पेश किया, जो पिछली सभी स्ट्रीट ट्रिपल में सबसे ज्यादा पावरफुल है। यह मैक्सिमम 130 PS की पावर और 80 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी ने इस बाइक को तीन मॉडल में पेश किया है। इसमें फ्री-फ्लोइंग एग्जॉस्ट और साइलेंसर शामिल है। तीनों मॉडलों में Triumph का शिफ्ट असिस्ट अप-एंड-डाउन क्विकशिफ्टर भी मिलता है। इसके अलावा, मोटरसाइकिल में कंपनी ने एक नया ऑप्टिमाइज्ड कॉर्नरिंग ABS भी फिट किया है।

2023 Triump Street Triple 765 आखिरकार दुनिया के सामने है। हालांकि इसके लॉन्च और कीमत को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। 2023 मॉडल स्ट्रीट ट्रिपल 765 को तीन मॉडल में पेश किया गया है, जिनमें स्टैंडर्ड मॉडल Street Triple 765 R, अधिक शक्तिशाली Street Triple 765 RS और लिमिटेड एडिशन Moto2 मॉडल। इस बाइक के जल्द भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन Moto2 Edition को यहां लॉन्च नहीं किया जाएगा।
Advertisement
 

खासियतों की बात करें, तो Triumph का कहना है कि बाइक में शामिल 765cc का ट्रिपल इंजन स्टैंडर्ड मॉडल में 120 PS और RS और Moto2 Edition में 130 PS की मैक्सिमम पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। तीनों ही मॉडल में इंजन 80 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।

बाइक नए फ्री-फ्लोइंग एग्जॉस्ट और साइलेंसर के साथ आती है। तीनों मॉडलों में ट्रायम्फ शिफ्ट असिस्ट अप-एंड-डाउन क्विकशिफ्टर के साथ एक नया ऑप्टिमाइज कॉर्नरिंग ABS मिलता है। इसमें स्विच करने योग्य ऑप्टिमाइज कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल है। राइडिंग मोड्स को नए थ्रॉटल मैप्स के साथ भी अपडेट किया गया है।
Advertisement

RS और Moto2 Edition बाइक में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। RS और Moto2 Edition पर अलग-अलग साइज की डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ ऑल-एलईडी लाइटिंग भी मिलती है। स्ट्रीट ट्रिपल आर और आरएस को वाइड हैंडलबार मिलते हैं, जबिक RS और Moto2 Edition पर पहले से बेहतर ज्यामिति के साथ वाइड हैंडलबार मिलते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  5. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.