20 Km माइलेज वाली नई 2022 Maruti Suzuki Eeco कार भारत में लॉन्च, कीमत 5 लाख से शुरू

Maruti Suzuki का दावा है कि पेट्रोल वेरिएंट 20.20 किमी/लीटर और सीएनजी पावरट्रेन 27.05 किमी/किलोग्राम माइलेज निकालने में सक्षम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 नवंबर 2022 18:16 IST
ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki Eeco की कीमत 5.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है
  • कार को देश में 13 वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा
  • नई मारुति सुजुकी कार में नया 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है

2022 Maruti Suzuki Eeco की कीमत 5.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने आज नई ईको (2022 Eeco) MPV को भारत में लॉन्च कर दिया है। ईको लंबे समय से बड़े पैमाने पर टैक्सी या अन्य बिजनेस कारणों से पसंद की जाती आई है और अब, मारुति सुजुकी ने आखिरकार इसका एक लेटेस्ट मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि नई Eeco पहले से ज्यादा पावर और बेहतर माइलेज के साथ आती है। नई ईको कार को 13 वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

2022 Maruti Suzuki Eeco की भारत में कीमत 5.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। जैसे कि हमने बताया, नई कार को देश में 13 वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें 5-सीटर कॉन्फिगरेशन, 7-सीटर कॉन्फिगरेशन, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस वेरिएंट शामिल हैं।

लुक और डिजाइन के मामले में नई Maruti Suzuki Eeco में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें मामूली कॉस्मेटिक बदलाव मिलते हैं, लेकिन फीचर्स को पहले की तुलना में बढ़ाया गया है। इसके अलावा, कलर ऑप्शन भी बढ़ाए गए हैं। कंपनी का दावा है कि नई ईको पहले से बेहतर इंजन और माइलेज लेकर आती है।

नई मारुति सुजुकी कार में नया 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसका इस्तेमाल Dzire, Swift, Baleno और अन्य मॉडलों में भी किया जा रहा है। यह इंजन 80 bhp की पावर और 104.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। सीएनजी पर चलने पर, पावर जनरेशन 71 बीएचपी हो जाता है और टॉर्क 95 एनएम तक गिर जाता है।
Advertisement

मारुति सुजुकी का दावा है कि पेट्रोल वेरिएंट 20.20 किमी/लीटर और सीएनजी पावरट्रेन 27.05 किमी/किलोग्राम माइलेज निकालने में सक्षम है। पिछली पीढ़ी के इंजन की तुलना में यह क्रमशः 25 प्रतिशत और 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
Advertisement

फीचर्स की बात करें तो नई Maruti Suzuki Eeco कार में रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स, केबिन एयर फिल्टर और नए बैटरी सेवर फंक्शन के साथ डोम लैंप दिया गया है। एसी और हीटर के लिए एक नए रोटरी कंट्रोल के साथ-साथ इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक नया स्टीयरिंग व्हील भी शामिल किया गया है।

नई ईको 11 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है, जिनमें इंजन इम्मोबिलाइजर, इल्युमिनेटेड हैजर्ड स्विच, डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, स्लाइडिंग डोर और विंडो के लिए चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.