भारत में रेलवे स्टेशनों पर 20 लाख लोग कर रहे हैं मुफ्त वाई-फाई का इस्तेमाल: पिचाई

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 1 अगस्त 2016 11:15 IST
सर्च इंजन कंपनी गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने कहा है कि भारत में लगभग 20 लाख लोग हर महीने प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। यह वाई-फाई सुविधा गूगल व रेलटेल ने स्थापित लगाई है।

भारत में जन्मे पिचाई ने निवेशकों के साथ एक संवाद में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,‘ हम भारत के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले लाखों भारतीयों को हाईस्पीड वायरलेस इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे तथा रेलटेल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’
Advertisement

उन्होंने कहा,‘ हर महीने लगभग 20 लाख लोग पहले ही लॉग इन कर रहे हैं और अपने सेल्युलर नेटवर्क पर पूरे दिन में वे जितने डेटा का इस्तेमाल करें उससे 15 गुना इस सुविधा के तहत उपयोग करते हैं।’ गूगल ने देश के 23 प्रमुख स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे की दूरसंचार इकाई रेलटेल से गठजोड़ किया है। इन रेलवे स्टेशनों में मुंबई सेंट्रल, पुणे, भुवनेश्वर, भोपाल, रांची, रायपुर, विजयवाड़ा, एर्नाकुलम, विशाखापट्टनम, जयपुर, पटना, गुवाहाटी, उज्जैन, इलाहाबाद व चेन्नई सेंट्रल है।

गूगल की इस साल के आखिर तक इस परियोजना के तहत देश भर में 100 रेलवे स्टेशनों पर हाईस्पीड सार्वजनिक वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराने की मंशा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, India, Indian Railways, Internet, RailTel, Sundar Pichai, Wi Fi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.