ड्राइविंग के समय मोबाइल फोन यूज करने से गई 1,040 लोगों की जान, रेड लाइट जंप से हुईं 555 मौतें

'भारत में सड़क दुर्घटनाएं-2021' टाइटल वाली रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वर्ष 2021 में गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं और मौतों की कुल संख्या क्रमशः 3,625 और 1,481 थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2023 21:20 IST
ख़ास बातें
  • 2021 में 1,997 सड़क हादसों का कारण ड्राइविंग के समय मोबाइल फोन चलाना था
  • इन दुर्घटनाओं में 1,040 लोगों की जान चली गई
  • 2021 में 4,12,432 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,53,972 लोगों की जान गई

गाड़ी चलाते समय स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने पर 5,000 रुपये का जुर्माना है

Photo Credit: Pexels

मोबाइल फोन की रोड एक्सिडेंट में बड़ी भागेदारी है, जिसका पता इससे चलता है कि साल 2021 में कुल 1,997 सड़क हादसे वाहन चालकों द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल के कारण हुए। इससे भी दुखद यह बात है कि इन दुर्घटनाओं में 1,040 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। सड़क दुर्घटना की वजह बनने वाला एक अन्य बड़ा कारण लाल बत्ती को जंप करना भी है।

समाचार एजेंसी PTI (via Gadgets Now) के अनुसार, साल 2021 में कुल 1,997 सड़क हादसे ड्राइवर्स द्वारा गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से हुए और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MORTH) की रिपोर्ट के अनुसार, इन दुर्घटनाओं में 1,040 लोगों की जान चली गई। सरकारी रिपोर्ट बताती है कि लाल बत्ती के कूदने के कारण 555 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 2021 में 222 लोगों की जान गई। वहीं, 2021 में कुल 4,12,432 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,53,972 लोगों की जान गई, जबकि 3,84,448 लोग घायल हुए।
Advertisement

'भारत में सड़क दुर्घटनाएं-2021' टाइटल वाली रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वर्ष 2021 में गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं और मौतों की कुल संख्या क्रमशः 3,625 और 1,481 थी। आगे यह भी बताया गया है कि सड़क दुर्घटनाएं कई कारणों से होती हैं, जिसके लिए सभी एजेंसियों के ठोस प्रयासों के जरिए समस्याओं को कम करने के लिए उपाए खोजने की आवश्यकता होती है।

बता दें कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने के लिए मोटर व्हीकल एक्ट के अंदर 5000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। पहले यह जुर्माना 1000 रुपये था, जिसे साल 2020 में पांच गुना बढ़ा दिया गया था।
Advertisement

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का उपयोग केवल रूट नेविगेशन के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, किसी भी अन्य कार्य के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल अपराध के अंदर आता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.