हर 10 में से एक भारतीय फिल्मों के बारे में मोबाइल पर जानकारी हासिल करता है: गूगल

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 16 जून 2016 17:59 IST
भारत फिल्मों का दीवाना देश है और हर 10 में से एक भारतीय सिनेमा के बारे में मोबाइल पर जानकारी हासिल करता है। यह बात गुरुवार को प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल ने कही।

अमेरिका की इस कंपनी ने अब बॉलीवुड और टॉलीवुड के बारे में जानकारी मुहैया कराने के लिए अपने सर्च ईंजन में नयी विशेषताएं डाली हैं जिसके जरिए वीडियो और फिल्म के समय का पता लगाया जा सकता है।

गूगल इंडिया की विपणन प्रमुख सपना चड्ढ़ा ने कहा, ‘‘गूगल सर्च अब स्थानीय सिनेमा प्रेमियों को अपनी पसंदीदा फिल्मों, सितारों, संगीत, वार्ता, अभिनेताओं आदि के बारे में आसानी से जानकारी हासिल करने में मदद करेगा।’’ उन्होंने कहा कि भारत से सिनेमा के बारे में इसके मंच पर भारी संख्या में पूछे जाने वाले सवालों को देखते हुए यह पहल की गई है।

चड्ढा ने यह नहीं बताया कि ऐसी जानकारी तलाशने वालों की संख्या कितनी है लेकिन उन्होंने कहा कि मोबाइल के जरिए भारत में 10 में से एक लोग फिल्म के बारे में जानकारी चाहते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Indian cinema, bollywood, tollywood
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 5G vs Vivo V60e vs Motorola Edge 70 Pro, जानें कौन सा फोन है दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.