क्या आपको पता है आपकी फोटो में जाता है लोकेशन डाटा? अभी हटाएं ऐसे

जब आप फोटो क्लिक करते हैं तो उसके साथ आपकी लोकेशन का डाटा भी जुड़ जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2025 09:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन से क्लिक होने वाली फोटो से लोकेशन डाटा जुड़ जाता है।
  • फोटोज से लोकेशन डाटा को हटाया जा सकता है।
  • फोन में सफारी या क्रॉम पर जाकर गूगल डैशबोर्ड सर्च करना है।

फोटोज के साथ लोकेशन डाटा भी जुड़ता है।

Photo Credit: Unsplash/Zoshua Colah

क्या आपको पता है कि जब-जब आप अपने फोन से कोई फोटो क्लिक करते हैं तो उस फोटो में अपने आप आपकी लोकेशन का डाटा भी जुड़ा जाता है। हालांकि, आपको इसमें ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अगर आप चाहते हैं तो तभी यह डाटा जुड़ेगा अन्यथा आप इसे बंद भी कर सकते हैं। फोटो से जुड़ने वाले लोकेशन डाटा को बंद करने के लिए आपको सरल स्टेप्स को फॉलो करना है और आपका काम 1 मिनट के अंदर ही पूरा हो जाएगा। आइए फोटो से लोकेशन डाटा कैसे हटाएं इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अपने फोन में फोटो से कैसे हटाएं लोकेशन डाटा: स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

Advertisement

अपने फोटो के साथ जुड़ने वाले लोकेशन डाटा को हटाने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन या फिर आईफोन में जाना है। फिर डिवाइस के साथ आधार पर आपको गूगल क्रॉम (अगर एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो) या फिर सफारी (अगर एप्पल आईफोन है तो) पर जाना है।

उसके बाद आपको सर्च में जाकर Google Dashboard टाइप करना है और फिर उसके बाद सर्च करना है।

Advertisement

अब आपके फोन की स्क्रीन पर गूगल डैशबोर्ड की वेबसाइट खुल कर सामने आ जाएगी, जिस पर आपको टैप करना है।

गूगल डैशबोर्ड की वेबसाइट पर आपको थोड़ा नीचे स्क्रॉल करना है, जिसके बाद गूगल फोटोज का विकल्प नजर आएगा।

आपको गूगल फोटोज में कई ऑप्शन नजर आएंगे, जिसमें से आपको सेटिंग्स पर क्लिक करना है।

Advertisement

सेटिंग्स पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नया विकल्प नजर आएगा, जिसमें नीचे स्क्रॉल करने के बाद लोकेशन पर टैप करना है।

अब आपको Estimate Missing Locations के सामने वाले टॉगल को ऑफ करना है। अब इसके बाद अगर आप कहीं भी फोटो क्लिक करते हैं तो उसके साथ लोकेशन का डाटा शामिल नहीं होगा।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.