Selfie Mobile खरीदना चाहते हैं? तो इन 5 बातों का रखें ध्यान

अगर आप सेल्फी लवर हैं या फोन के सेल्फी कैमरा का उपयोग करके वीडियो आदि शूट करते हैं तो आपके लिए सेल्फी वाला कैमरा फोन बेहतर विकल्प रहेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 नवंबर 2025 13:26 IST
ख़ास बातें
  • कैमरा में मेगापिक्सल की तुलना में सेंसर क्वालिटी को महत्व देना जरूरी है।
  • सेल्फी कैमरा में लो लाइट में बेहतर परफॉर्मेंस पर दें ध्यान चाहिए।
  • सेल्फी कैमरा में OIS/EIS जैसे फीचर्स पर ध्यान देना जरूरी है।

सेल्फी कैमरा का उपयोग कई तरीकों से होता है।

Photo Credit: Unsplash/KoolShooters

अगर आप सेल्फी लवर हैं या फोन के सेल्फी कैमरा का उपयोग करके वीडियो या व्लॉग आदि शूट करते हैं तो आपके लिए अच्छे सेल्फी वाला कैमरा फोन बेहतर विकल्प रहेगा। अगर आप नया सेल्फी वाला फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उससे पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आप अपने लिए बेस्ट सेल्फी फोन खरीद पाएंगे। आइए सेल्फी मोबाइल खरीदने से पहले ध्यान में रखने वाली बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैमरा संबंधित चीजों पर ध्यान देना है जरूरी

कैमरा में मेगापिक्सल के मुकाबले में सेंसर की क्वालिटी को महत्व देना है जरूरी: अगर आप फोन के कैमरा से फोटो चाहते हैं तो अच्छी इमेज क्वालिटी के लिए खासतौर पर लो लाइट में सिर्फ हाई मेगापिक्सल काम नहीं करता है। इसके साथ ही साथ एक बड़ा सेंसर और वाइड लेंस अपर्चर आमतौर पर ज्यादा जरूरी होता है।

OIS/EIS जैसे फीचर्स पर ध्यान: फोन के कैमरा में ऑप्टिकल या इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS/EIS) के जरिए स्टेबल, क्लियर फोटो और वीडियो लेने में मदद मिल सकती है। यह फोन को हाथ की दूरी पर रखने या सेल्फी स्टिक का उपयोग करते हुए काफी उपयोगी होता है।

लो लाइट में बेहतर परफॉर्मेंस पर दें ध्यान: अगर आप कई लाइट कंडीशन में सेल्फी लेने का प्लान बना रहे हैं तो लो लाइट में फोन के परफॉर्मेंस पर रिसर्च करना चाहिए, क्योंकि लो लाइट में फोटो लेने के लिए कैमरा का उस कंडीशन में काम करना जरूरी है।

Advertisement

कैमरा मोड को चेक करना: फोन के सेल्फी कैमरा में वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स का होना जरूरी है। इसके अलावा कैमरा ऐप में एडवांस एडिटिंग सॉफ्टवेयर जैसे फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए।

कैमरे को कवर करने वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर का उपयोग: फ्रंट कैमरा को कवर करने वाला स्क्रीन प्रोटेक्टर फोटो की क्वालिटी को कम कर सकता है। इसके अलावा ग्लेयर या खराबी पैदा हो सकती है। सेल्फी कैमरे के लिए सटीक कटआउट वाले प्रोटेक्टर का चयन करना जरूरी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.