अगर फोन पर नहीं मिल रहा OTP तो ऐसे करें सर्च

आमतौर अतिरिक्त सिक्योरिटी के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर आता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2025 16:43 IST
ख़ास बातें
  • वन टाइम पासवर्ड या ओटीपी एक सिक्योरिटी कोड होता है।
  • ओटीपी सिर्फ एक बार लॉगिन या ट्रांजेक्शन के लिए मान्य होता है।
  • ओटीपी एसएमएस, ईमेल या ऐप के जरिए भेजा जाता है।

वन टाइम पासवर्ड या ओटीपी एक सिक्योरिटी कोड होता है।

Photo Credit: Unsplash/Julio Lopez

अगर आप किसी साइट पर लॉगिन कर रहे हैं या फिर इंटरनेट बैकिंग कर रहे हैं या कई ट्रांजेक्शन करने का प्रयास कर रहे हैं तो आमतौर अतिरिक्त सिक्योरिटी के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर आता है, जिसको दर्ज करने के बाद लॉगिन प्रक्रिया पूरी होती है। कई बार ऐसा होता है कि आप लॉगिन करने के प्रयास कर रहे होते हैं या फिर ट्रांजेक्शन कर रहे होते हैं और ओटीपी आता ही नहीं है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो यह लेख आपके काम आने वाला है, क्योंकि कई बार मैसेज या ओटीपी स्पैम में चले जाता है और इनबॉक्स में नजर नहीं आता है। आइए जानते हैं कि ऐसा होने पर मैसेज या ओटीपी को स्पैम में कैसे खोजा जाए।

अगर आपको फोन में नहीं मिल रहा ओटीपी या मैसेज तो ऐसे करें चेक:

सबसे पहले आपको अपने फोन में जाना है और मैसेज बॉक्स को खोलना है।

मैसेज बॉक्स खोलने के बाद आपको सबसे ऊपर दाईं ओर नजर आ रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना है।

Advertisement

अब आपको यहां पर स्पैम और ब्लॉक का विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको टैप करना है।

Advertisement

अब आपके फोन की स्क्रीन पर वो मैसेज नजर आएंगे जो कि स्पैम लिस्ट में जा चुके हैं, यहां से आप उस ओटीपी या मैसेज को खोज सकते हैं।

Advertisement

ओटीपी क्या होता है?
वन टाइम पासवर्ड या ओटीपी एक सिक्योरिटी कोड होता है और सिर्फ एक बार लॉगिन या ट्रांजेक्शन के लिए मान्य होता है। यह एसएमएस, ईमेल या ऐप के जरिए भेजा जाता है और आपके यूजरनेम और पासवर्ड के अलावा सिक्योरिटी की एक अतिरिक्त लेयर जोड़ता है, जिससे आपके अकाउंट को अनधिकृत एक्सेस से बचाया जा सकता है। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OTP, OTP Missing, Tech Tips, Spam SMS, How to

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.