सरकार की चेतावनी: केदारनाथ, चारधाम और धार्मिक स्थलों की ऑनलाइन बुकिंग पर ऑनलाइन स्कैम

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने देश भर में ऑनलाइन बुकिंग फ्रॉड को लेकर खासतौर पर धार्मिक तीर्थ यात्रियों और यात्रियों को सचेत किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2025 11:10 IST
ख़ास बातें
  • I4C ने देश भर में ऑनलाइन बुकिंग फ्रॉड को यात्रियों को सचेत किया है।
  • केदारनाथ-बद्रीनाथ जैसे धार्मिक स्थलों की ऑनलाइन सर्विस पर स्कैम है।
  • सिर्फ आधिकारिक सरकारी पोर्टल या भरोसेमंद ट्रैवल एजेंसी से बुकिंग करें।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई से खुलेंगे।

Photo Credit: Shri Badarinath Kedarnath Temple Committee UK

टेक्नोलॉजी और इंटरनेट ने हमारे जीवन को आसान किया है, लेकिन इससे कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आने लगी हैं, जिससे लोगों की निजी जानकारी और पैसों की चोरी हो रही है। ऑनलाइन स्कैम और फ्रॉड आए दिन देखने को मिलते रहते हैं। हाल ही में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र(I4C) ने देश भर में ऑनलाइन बुकिंग फ्रॉड को लेकर खासतौर पर धार्मिक तीर्थ यात्रियों और यात्रियों को सचेत किया है। इन स्कैम में नकली वेबसाइट, भ्रामक सोशल मीडिया पेज, फेसबुक पोस्ट और गूगल जैसे सर्च इंजन पर सशुल्क विज्ञापन का उपयोग हो रहा है।

एडवाइजरी के अनुसार, इन स्कैम में प्रोफेशनल जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट, सोशल मीडिया प्रोफाइल और वॉट्सऐप अकाउंट केदारनाथ और चारधाम के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग, तीर्थयात्रियों के लिए गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग, ऑनलाइन कैब/टैक्सी सर्विस बुकिंग और हॉलिडे पैकेज और धार्मिक टूर जैसी सर्विस मुहैया करवा रहे हैं।

इन पोर्टल से बुकिंग करने पर और पेमेंट करने के बाद जब कोई पुष्टिकरण नहीं आता है और न ही सर्विस मिलती है तो लोगों को पता चलता है कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है, उसके बाद कॉन्टेक्ट नंबर भी अनरीचेबल (पहुंच से बाहर) हो जाता है।


केदारनाथ, चारथाम और अन्य धार्मिक स्थानों के लिए होटल या ट्रैवल सर्विस बुकिंग करते समय इन बातों का ध्यान दें:


Advertisement
किसी भी तरह का भुगतान करने से पहले वेबसाइट की प्रामाणिकता को सत्यापित करें।

गूगल, फेसबुक या वॉट्सऐप पर किसी भी अंजान या स्पॉन्सर्ड लिंक पर क्लिक करने से पहले सत्यापित (वेरिफाई) करें।
Advertisement

सिर्फ आधिकारिक सरकारी पोर्टल या भरोसेमंद ट्रैवल एजेंसी से बुकिंग्स को क्रॉस चेक करें।

किसी भी फ्रॉड की स्थिति में नेशनल साइबरक्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल: www.cybercrime.gov.in या 1930 पर कॉल करके तुरंत रिपोर्ट करें।


Advertisement
जरूरी ऑनलाइन सुविधाएं के पोर्टल:


केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग https://www.heliyatra.irctc.co.in से की जा सकती है।
Advertisement

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://uttarakhandtourism.gov.in है।

बद्रीनाथ-केदारनाथ में ऑनलाइन पूजा बुकिंग, गेस्ट हाउस बुकिंग के लिए https://www.badrinath-kedarnath.gov.in आधिकारिक वेबसाइट है। 

सोमनाथ ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://somnath.org है और गेस्ट हाउस की बुकिंग इसी के जरिए की जा सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.