Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

डिजिटल दुनिया के इस युग में Meta के स्वामित्व वाला Instagram लोगों के बीच में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 नवंबर 2024 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Instagram लोगों के बीच में लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।
  • Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करने से सेफ्टी बेहतर होगी।
  • अतिरिक्त सिक्योरिटी के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन कर सकते हैं।

Photo Credit: Instagram

डिजिटल दुनिया के इस युग में Meta के स्वामित्व वाला Instagram लोगों के बीच में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया है। युवाओं के बीच इसे लाइफ का अहम हिस्सा माना जा सकता है। यह प्लेटफॉर्म लोगों को डेली लाइफ के अपडेट करने से लेकर दुनिया भर के लोगों से जुड़ने तक मौका प्रदान करता है। 

Instagram आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है, ऐसे में यह हैकर्स के निशाने पर भी रहता है। हैक हुए इंस्टाग्राम अकाउंट की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे में अगर आप थोड़ा ध्यान देंगे तो ज्यादा सेफ्टी कर पाएंगे। इसकी शुरुआत आप अपना पासवर्ड बदलने से कर सकते हैं और अतिरिक्त सिक्योरिटी के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन कर सकते हैं। इससे साफ तौर पर हैकर्स के लिए आपके अकाउंट तक एक्सेस पाना मुश्किल हो जाता है। यहां हम आपको इसके स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं।


अपने Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें इनेबल:


सबसे पहले आपको अपने फोन पर Instagram ऐप खोलना है।
 
उसके बाद अपनी प्रोफाइल पर जाना है और फिर ऊपर दाईं ओर प्रोफाइल मीनू पर टैप करना है।
Advertisement
 
फिर आपको अकाउंट सेंटर पर टैप करना है।
 

उसके बाद आपको अकाउंट सेटिंग्स में पासवर्ड और सिक्योरिटी पर जाना है।
Advertisement
 

अब आपको टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन पर टैप करना है।
 

अब आपको उसके बाद अकाउंट का चयन करना है।
Advertisement
 
अब आपको एसएमएस या वॉट्सऐप ऑप्शन का चयन करना है और नेक्स्ट पर टैप करना है।
 
उसके बाद आपको 6 डिजिट का कंफर्मेशन कोड मिलेगा। कोड दर्ज करने के बाद आपको नेकस्ट पर टैप करना है।
Advertisement
 

इन स्टेप्स का पालन करने के बाद आपका अकाउंट टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से सुरक्षित हो जाएगा। इसके अलावा आप अपना ईमेल एड्रेस जोड़ सकते हैं, जिससे कि अगर आपका फोन कभी खो जाए तो आप ईमेल के जरिए कंफर्मेशन कोड पा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Instagram Features, Instagram Tech Guide

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.