WhatsApp के View Once फीचर को ऐसे करें इस्तेमाल

कंपनी का कहना है कि View Once फीचर के माध्यम से जो एनक्रिप्टेड मीडिया भेजा जाता है, वह कुछ हफ्तों तक वॉट्सऐप के सर्वर पर स्टोर रहता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जनवरी 2022 15:09 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप व्यू वन्स फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों पर काम करता है।
  • View Once से भेजा गया एनक्रिप्टेड मीडिया कुछ हफ्तों तक सर्वर पर रहता है।
  • रिसीवर के रिपोर्ट करने पर मीडिया को वॉट्सऐप से शेयर किया जाता है।

View Once के माध्यम आप जो भी फोटो या वीडियो भेजेंगे उसे आप भी केवल एक बार ही देख पाएंगे।

WhatsApp अपने फीचर्स में समय-समय पर अपडेट करता रहता है। हम आपको इस ऐप के ऐसे ही एक फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप किसी रिसीवर के पास कोई फोटो या वीडियो भेजते हैं तो वह उसे केवल एक बार ही देख पाएगा। यह फीचर तब उपयोगी होता है जब आप कोई ऐसा फोटो या वीडियो भेजें जिसे आप रिसीवर के पास हमेशा के लिए नहीं रखना चाहते हों। वॉट्सऐप का View Once फीचर आपको यह सुविधा देता है। इस फीचर से आप जो भी फोटो या वीडियो भेजते हैं वह रिसीवर के फोन की फोटो गैलरी में भी सेव नहीं होता। 

यहां पर हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप गाइड में बता रहे हैं कि आप वॉट्सऐप के व्यू वन्स फीचर को अपने एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस पर कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। 
Advertisement
 

How to use WhatsApp View Once on Android and iOS

फीचर को इस्तेमाल करने के स्टेप्स शुरू करने से पहले आप जान लें कि View Once के माध्यम आप जो भी फोटो या वीडियो भेजेंगे उसे आप भी केवल एक बार ही देख पाएंगे। शेयर किए गए इन फोटो या वीडियो को आप फॉरवर्ड, सेव, स्टार या शेयर नहीं कर पाएंगे। यहां पर ध्यान देने लायक एक और बात है कि अगर भेजे गए फोटो या वीडियो को रिसीवर ओपन नहीं करता है तो वह मैसेज 14 दिन के अंदर अपने आप ही एक्सपायर हो जाएगा। 
  1. अपने डिवाइस पर वॉट्सऐप के लेटेस्ट वर्जन को खोलें और वह फोटो या वीडियो सिलेक्ट करें जिसे आप किसी रिसीवर को केवल एक बार दिखाना चाहते हों। 
  2. कैप्शन बार के सामने View Once आइकन पर टैप करें। 
  3. कंटेंट के बीच में आपको फीचर के एक्टिवेट करने का अलर्ट मिलेगा। 
  4. अब Send बटन पर टैप करें और कॉन्टेक्ट के पास फोटो या वीडियो भेज दें। 

वॉट्सऐप अपने यूजर्स को सलाह देता है कि View Once फीचर के साथ मैसेज केवल भरोसेमंद व्यक्ति के पास ही भेजें क्योंकि रिसीवर आपके मैसेज के मिट जाने से पहले उसका स्क्रीनशॉट भी ले सकता है। स्क्रीनशॉट लिए जाने पर सेंडर के पास किसी तरह की नोटिफिकेशन नहीं भेजी जाती है। चैट में से मैसेज के हटने से पहले रिसीवर उस मैसेज का फोटो भी ले सकता है या फिर उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है। 

कंपनी का कहना है कि View Once फीचर के माध्यम से जो एनक्रिप्टेड मीडिया भेजा जाता है, वह कुछ सप्ताह तक वॉट्सऐप के सर्वर पर स्टोर रहता है। अगर रिसीवर उस मीडिया को रिपोर्ट करना चाहता है तो वह वॉट्सऐप के साथ शेयर भी किया जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.