बरसात में ऐसे करें स्मार्टफोन का उपयोग, नहीं रहेगा खराब होने का कोई खतरा

आज के समय में स्मार्टफोन जीवन का अहम हिस्सा बन गया है और ऐसे में हर कोई इन्हें अपने साथ लेकर ही रखता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 सितंबर 2025 12:25 IST
ख़ास बातें
  • आज के समय में स्मार्टफोन जीवन का अहम हिस्सा बन गया है।
  • बारिश में फोन का उपयोग करना है तो वाटरप्रूफ केस लगाना चाहिए।
  • स्मार्टफोन को जिपलॉक बैग में रखकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्मार्टफोन की डिस्प्ले गीले हाथों से ठीक से काम नहीं करती है।

Photo Credit: Unsplash/Petr Urbanek

आज के समय में स्मार्टफोन जीवन का अहम हिस्सा बन गया है और ऐसे में हर कोई इन्हें अपने साथ लेकर ही रखता है। अब बारिश का मौसम चल रहा है और अगर आप साथ में स्मार्टफोन लेकर जाते हैं तो ऐसे में पानी में भीगने का काफी खतरा रहता है। मगर आप कुछ सावधानियां बरतेंगे तो स्मार्टफोन को सुरक्षित रख पाएंगे और इस्तेमाल कर पाएंगे। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने फोन की बारिश में सुरक्षा कैसे करें और फोन के बारिश में भीगने पर क्या करें।

  1. वाटरप्रूफ फोन केस: अगर बारिश में स्मार्टफोन का उपयोग करना है तो उसके साथ वाटरप्रूफ केस लगाना चाहिए जो कि बारिश से बचाव रखता है। वाटरप्रूफ केस खास तौर पर आपके फोन को छींटों या बारिश के संपर्क में आने से बचाने और नमी से बचाव के लिए डिजाइन किए गए होते हैं। एक हाई क्वालिटी वाला वाटरप्रूफ केस आपके फोन को सुरक्षित रख सकता है।
  2. फोन को जिपलॉक बैग में रखें: आप अपने स्मार्टफोन को जिपलॉक बैग में रखकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन को बारिश की बूंदों से बचाने के लिए सील पैक जिपलॉक बैग बहुत काम की चीज है। यह पानी से होने वाले नुकसान से कुछ हद तक सिक्योरिटी प्रदान कर सकता है। 
  3. सीधे बारिश में भीगने से बचें: तेज बारिश में अपने फोन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। बारिश की बूंदें आने से फोन के कई हिस्सों में पानी के रिसने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको बारिश के दौरान अपने फोन का उपयोग करना पड़ रहा है तो छाते के नीचे या किसी सुरक्षित जगह पर उपयोग करें, जिससे स्मार्टफोन गीला न हो।
  4. गीले हाथों से उपयोग न करें: स्मार्टफोन को छूने से पहले आपने हाथों को सूखा लें। गीले हाथों से फोन को ठीक से पकड़ना मुश्किल हो जाता है और टच भी गीले हाथों से ठीक से काम नहीं करता है। अपने हाथों को तौलिए से पोंछने या उन्हें सुखा कर ही फोन का इस्तेमाल करें।
  5. वाटरप्रूफ पाउच या बैग का उपयोग: बारिश के मौसम में स्मार्टफोन के लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए वाटरप्रूफ पाउच या बैग को साथ रखना चाहिए। इन पाउच से फोन को पानी में भीगने से बचाया जा सकता है।

स्मार्टफोन पानी में भीग जाए तो क्या करें:

  • अगर फोन में भी जाए तो सबसे पहले उसे पानी से दूर करें और सुखाने का प्रयास करें।
  • पानी में भीगने पर तुरंत की अपने स्मार्टफोन को स्विच ऑफ कर दें। जब तर पूरी तरह सूख न जाए तो उसे ऑन न करें।
  • फोन पर पानी को किसी मुलायम कपड़े या तौलिए से पोंछ कर साफ करें। स्क्रीन या कहीं पर भी नजर आने वाले पानी को आराम से साफ करें।
  • स्मार्टफोन में से पूरी तरह पानी को सुखाने के लिए आप उसे कच्चे चावल के डिब्बे या फिर सिलिक जेल के पैकेट में रख दें, जिससे अंदर की सारी नमी सूख जाएगी।
  • अगर जरूरत लगे तो आप किसी प्रोफेशनल रिपेयर शॉप पर जाकर फोन को दिखा सकते हैं, जिससे अगर कोई भी दिक्कत होगी तो समय रहते ठीक हो जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.