iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट

Apple Maps ड्राइवरों को अपडेट रखने के लिए उन्हें क्रैश, सड़क कार्यों और अन्य सड़क सावधानी और रुकावटों आदि की जानकारी प्रदान करता रहता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 सितंबर 2026 08:43 IST
ख़ास बातें
  • Apple Maps पर सड़क पर किसी घटना को रिपोर्ट कर सकते हैं।
  • Apple Maps पर किसी मौजूदा रिपोर्ट को अपडेट कर सकते हैं।
  • Apple Maps यूजर्स को सड़क सावधानी और रुकावटों की जानकारी प्रदान करता है।

Apple Maps यात्रा के दौरान ड्राइवरों को अपडेट रखता है।

Photo Credit: Pexels/Tima Miroshnichenko

Apple Maps ड्राइवरों को अपडेट रखने के लिए उन्हें क्रैश, सड़क कार्यों और अन्य सड़क सावधानी और रुकावटों आदि की जानकारी प्रदान करते रहते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको रिपोर्ट करने के लिए अपना आईफोन उठाने की जरूरत नहीं है। अगर आपका आईफोन iOS 14.5 या उससे ऊपर चल रहा है तो आप एप्पल मैप्स खुले होने पर हैंड्स फ्री सिरी कमांड के जरिए रिपोर्ट कर सकते हैं जो कि आपको सड़क पर नजर आया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अगर आप सड़क पर ड्राइव कर रहे हैं और आपको रास्ते में कोई एक्सीडेंट नजर आता है तो आप Siri से बोल सकते हैं कि Siri, I just saw an accident या फिर कुछ काम चल रहा है तो Siri, I saw there is a construction work in going here.
यूजर्स सड़क पर किसी मौजूदा रिपोर्ट को सिरी के जरिए अपडेट भी करवा सकते हैं, अगर स्थिति में बदलाव हो गया है। पिछले रिपोर्ट हुए क्रैश में बदलाव के लिए आप कह सकते हैं कि Siri, the situation has changed and construction work completed.

Advertisement

Apple Maps में Siri के जरिए कैसे करें रिपोर्ट:

अगर आपका आईफोन iOS 14.5 या उससे ऊपर चल रहा है तो आपको कोई खास सेटिंग में बदलाव करने की जरूरत नहीं है।
Apple Maps खुले होने पर आप Siri का इस्तेमाल करके सड़क पर नजर आने वाली घटनाओं की रिपोर्ट कर सकते हैं, जिसमें फोन को उठाकर उपयोग करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

सड़क पर ड्राइव करते हुए यह फीचर बहुत काम आता है, क्योंकि आपको अपना ध्यान हटाकर कुछ और करने की जरूरत नहीं पड़ती है और आप घटना के बारे में बिना फोन उपयोग किए रिपोर्ट भी कर सकते हैं।
इसके अलावा आप पुरानी रिपोर्ट की गई घटना के बारे में सिरी के जरिए एप्पल मैप्स को अपडेट भी कर सकते हैं।
अगर पैसेंजर सीट पर बैठा कोई दूसरा व्यक्ति आईफोन को उपयोग कर रहा है तो वह सीधे एप्पल मैप्स के जरिए भी घटना की रिपोर्ट कर सकता है।

Advertisement

एप्पल मैप्स के जरिए कैसे करें रिपोर्ट

Apple मैप्स पर कोई रूट फॉलो करते हुए टर्न बाय टर्न डायरेक्शन के दौरान आपको इंसिडेंट आइकन पर टैप करना है।
यह आइकन मैसेज बबल जैसा नजर आता है, जिसमें विस्मयादिबोधक चिह्न! बना होता है।
इसके अलावा आप रूट कार्ड खोलकर रिपोर्ट एन इंसिडेंट पर भी टैप कर सकते हैं। वहां से उस इंसिडेंट (घटना) के प्रकार का चयन करना है, जिसकी आप रिपोर्ट करना चाहते हैं।
अगर आप कोई रूट फॉलो नहीं कर हैं तो Apple Maps में सर्च फील्ड के बगल में अपने नाम पर टैप करना है।
उसके बाद रिपोर्ट में जाना है, फिर रिपोर्ट न न्यू इश्यू पर जाना है और रिपोर्ट एन इंसिडेंट का चयन करना है और सही विकल्प का चयन करना है।
उपलब्ध कैटेगरी में क्रैश, ट्रैफिक, सड़क पर काम, सड़क बंद होना और खतरे जैसी चीजें शामिल हैं।
पहले से रिपोर्ट हुई घटना को भी अपडेट कर सकते हैं।
अपकमिंग इंसिडेंट मार्कर पर टैप करना है और क्लियर्ड या स्टिल हियर का चयन करना है, जिससे एप्पल मैप्स को पता चल पाए कि रिपोर्ट की गई दिक्कत अभी भी सड़क पर मौजूद है या नहीं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.