Google Drive से डिलीट की गई फाइलों को कैसे रिकवर करें

यदि किसी यूजर ने गलती से किसी फ़ाइल को Google Drive से हटा दिया है, तो उसे ट्रैश फ़ोल्डर से रीकवर करने के तरीके भी हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2021 10:10 IST
ख़ास बातें
  • Android फ़ोन, iPhone, iPad या डेस्कटॉप ब्राउज़र से होती है फाइल रिकवरी।
  • Google क्लाउड मुफ्त में 15GB स्टोरेज प्रदान करता है।
  • कंप्यूटर ब्राउज़र से drive.google.com/drive/trash पर जाकर करें फाइल रीकवर

Google Drive 30 दिनों तक हटाई गई फ़ाइलों को ट्रैश फ़ोल्डर में रखता है।

Google Drive आपके कंटेंट को किसी भी समय एक्सेस करने के लिए क्लाउड में स्टॉक और ऑर्गेनाइज करता है। यदि किसी यूजर ने गलती से किसी फ़ाइल को Google Drive से हटा दिया है, तो उसे ट्रैश फ़ोल्डर से रीकवर करने के तरीके भी हैं। फ़ाइल अपने आप से हटाए जाने से पहले 30 दिनों तक ट्रैश फ़ोल्डर में रहेगी। यदि आप किसी शेयर की गई फ़ाइल को Google Drive से हटाते हैं, तो अन्य लोग उसे तब तक देख सकते हैं जब तक कि आप फ़ाइल को पर्मानेंटली हटा नहीं देते। एक बार फ़ाइल ट्रैश से बाहर हो जाने के बाद, इसे फिर से दोबारा रीकवर करने का कोई तरीका नहीं है।

जिन लोगों को इस बारे में नहीं पता है उनके लिए बता दें कि Google क्लाउड मुफ्त में 15GB स्टोरेज प्रदान करता है, जिसके बाद यूजर्स को Google One प्लान के माध्यम से पेड स्टोरेज खरीदने की आवश्यकता होती है। बेसिक प्लान 130 रुपये प्रति माह में 100GB क्लाउड स्टोरेज प्रदान करता है। एक स्टैंडर्ड प्लान भी है जो 210 रुपये प्रति महीने में 200GB स्टोरेज प्रदान करता है। एक प्रीमियम प्लान 650 रुपये प्रति माह में 2TB क्लाउड स्टोरेज प्रदान करता है। ये Google One मेंबरशिप फैमिली शेयरिंग को भी सपोर्ट करती हैं।
Advertisement
 

How to recover deleted files from Google Drive

इसके लिए यूजर्स Android फ़ोन, iPhone, iPad या डेस्कटॉप ब्राउज़र का इस्तेमाल करके Google Drive पर फ़ाइलें रीकवर कर सकते हैं। तीनों प्लेटफॉर्म के स्टेप्स कमोबेश एक जैसे ही हैं। जैसा कि बताया गया है, डिलीट की गई फ़ाइलों को स्थायी रूप से मिटाए जाने से पहले एक महीने के लिए ट्रैश फ़ोल्डर में रखा जाता है। यदि आप किसी विशेष फ़ाइल को हटाने के बारे में अपना विचार बदलते हैं, तो आप इसे हटाने के 30 दिनों के भीतर इसे ट्रैश से आसानी से रीस्टोर कर सकते हैं। साथ ही, यह भी ध्यान देने की बात है कि आप फ़ाइल को केवल तभी रीस्टोर कर सकते हैं जब आप फ़ाइल आपकी ही हो, यानि आप ही फाइल के ऑनर हों। यदि आप फ़ाइल के ऑनर नहीं हैं, तो आपको संबंधित व्यक्ति से इसे रीस्टोर करने के लिए कॉन्टेक्ट करना होगा। Google Drive से हटाई गई फ़ाइलों को रीस्टोर करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
मोबाइल में Google Drive app में जाएं, Trash पर क्लिक करें।
कंप्यूटर ब्राउज़र पर, drive.google.com/drive/trash पर जाएं।
Advertisement
आप अपनी ट्रैश की गई फ़ाइलों को ट्रैश की गई डेट के अनुसार ऑर्डर में सेट कर सकते हैं ताकि ट्रैश की गई सबसे पुरानी या लेटेस्ट फ़ाइलें मिल सकें।
जिस फ़ाइल को आप रीस्टोर करना चाहते हैं, उसके नीचे तीन बिंदुओं वाले आइकन पर क्लिक करें या उस फ़ाइल पर राइट-क्लिक करें जिसे आप रीस्टोर करना चाहते हैं।
Restore पर क्लिक करें।
अब आपकी फ़ाइल को उसी जगह पर रीस्टोर कर दिया जाना चाहिए जहां से इसे हटाया गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.