Instagram रील्स अपने फोन पर कैसे करें डाउनलोड, ये है आसान तरीका

Instagram आज के समय में भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म में से एक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2026 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Instagram सबसे ज्यादा लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म में से एक है।
  • रील्स इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फीचर है।
  • रील्स को अपने फोन में आसानी से सेव किया जा सकता है।

रील्स इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फीचर है।

Photo Credit: Instagram

Instagram आज के समय में भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म में से एक है। वहीं रील्स इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फीचर है। आमतौर पर इंस्टाग्राम पर यूजर्स रील्स देखते हैं, अपलोड करते हैं, शेयर करते हैं और एन्जॉय करते हैं। इसके अलावा यूजर्स रील्स को अन्य प्लेटफॉर्म जैसे कि वॉट्सऐप आदि पर अपने दोस्तों और करीबियों के साथ साझा करने के लिए सेव करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि रील्स बहुत ज्यादा पसंद आती है, लेकिन आप इन रील्स को आसानी से सेव नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो हम आपको इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं। आप फोन में रील्स डाउनलोड करके रख सकते हैं और आप उन्हें कहीं भी शेयर कर सकते हैं या जब चाहें तब देख सकते हैं। आइए फोन में इंस्टाग्राम रील्स आसानी से डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

फोन पर इंस्टाग्राम रील्स कैसे करें डाउनलोड:

  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन पर जाकर Instagram ऐप खोलना है।
  • अब आपको उस रील पर जाना है, जिसे आप अपने फोन में डाउनलोड करना चाहते हैं।
  • फिर आपको रील के नीचे शेयर बटन नजर आएगा, जिस पर आपको टैप करना है।
  • उसके बाद आपके फोन की स्क्रीन पर नीचे की ओर एक बॉक्स नजर आएगा।
  • उस बॉक्स में आपको डाउनलोड ऑप्शन पर टैप करना है।
  • इसके बाद रील आपके डिवाइस में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी। डाउनलोड होने के बाद आप रील्स को WhatsApp पर शेयर कर सकते हैं या अपने फोन में सेव कर सकते हैं।

हालांकि, कुछ रील्स में डाउनलोड का ऑप्शन उपलब्ध नहीं होता है और कुछ रील्स ऑडियो के बिना ही डाउनलोड हो पाती हैं। ऐसी स्थिति में कुछ साइट जैसे कि Publer, Fast Video Save और iGram आदि आपको रील्स डाउनलोड करने की सुविधा प्रदान करती हैं। आपको सिर्फ उन साइट्स पर जाकर उनका URL पेस्ट करना है और रील्स आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएंगी।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  4. OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G: ₹20000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.