ChatGPT में चैट कैसे करें डिलीट या आर्काइव, फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

अगर आप चाहते हैं तो चैट डिलीट हो जाएगी या फिर आर्काइव हो जाएगी तो ऐसा वेबसाइट या ऐप के जरिए किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 मार्च 2026 08:36 IST
ख़ास बातें
  • ChatGPT से कुछ सवाल पूछने उसकी चैट अकाउंट में सेव होती रहती है।
  • ChatGPT में चैट को डिलीट करके पूरी तरह हटाया जा सकता है।
  • ChatGPT में चैट को आर्काइव करके गायब किया जा सकता है।

ChatGPT आज के समय में काफी उपयोग एआई टूल है।

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

ChatGPT आज के समय में काफी उपयोग एआई टूल है। जब भी आप ChatGPT से कुछ सवाल पूछते हैं तो उसकी चैट आपके अकाउंट में सेव होती रहती है। अगर आप चाहते हैं तो चैट डिलीट हो जाएगी या फिर आर्काइव हो जाएगी तो ऐसा वेबसाइट या ऐप के जरिए किया जा सकता है। चैट डिलीट करने पर वह पूरी तरह से चैट लिस्ट से हट जाती है। एक बार चैट डिलीट होने के बाद उसे ChatGPT इंटरफेस या एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) के जरिए रिस्टोर नहीं किया जा सकता है। ChatGPT में चैट को आर्काइव करना काफी अलग है। यूजर्स चैट को पूरी तरह डिलीट करने के बजाय आर्काइव कर सकते हैं, जिससे वह मेन चैट लिस्ट से हट जाती है। चैट यूजर्स के अकाउंट में सेव रहती है और बाद में आर्काइव सेक्शन से नजर आ सकती है। आर्काइव फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो अपनी चैट को को रेफ्रेंस के लिए सेव करके रखना चाहते हैं, जिससे उनका मेन वर्कस्पेस ठीक रहे। यहां हम आपको फोन या लैपटॉप में चैट को डिलीट करने से लेकर आर्काइव करने के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ChatGPT में चैट कैसे करें डिलीट

वेबसाइट से चैट डिलीट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको ChatGPT खोलेना है और अपने अकाउंट में साइन इन करना है।
  • साइडबार में जाकर उस चैट को खोजना है, जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।
  • चैट के टाइटल पर माउस लेकर जाना है।
  • चैट के बगल में नजर आने वाले थ्री-डॉट मीनू पर क्लिक करना है।
  • डिलीट पर टैप करना है।
  • प्रॉम्प्ट आने पर डिलीट करने की पुष्टि करनी है।
  • चैट तुरंत ही चैट लिस्ट से गायब हो जाएगी।

मोबाइल ऐप से चैट डिलीट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

  • अपने स्मार्टफोन में ChatGPT ऐप खोलना है।
  • ऐप में बाईं ओर चैट लिस्ट में जाकर उस कंवर्सेशन को खोजना है, जिसे डिलीट करना चाहते हैं।
  • चैट पर टैप करना है और होल्ड रखना है या सिंगल टैप में क्लिक करना है और चैट खुलने पर दाईं और नजर आ रहे थ्री-डॉट मीनू को खोलना है।
  • सबसे आखिर में डिलीट पर क्लिक करना है।
  • प्रॉम्प्ट आने पर डिलीट की पु्ष्टि करनी है।

ChatGPT में चैट कैसे करें आर्काइव

Advertisement

चैट आर्काइव करने के लिए वेबसाइट पर इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

  • सबसे पहले ChatGPT खोलना है और साइडबार में चैट खोजना है।
  • कंवर्सेशन के टाइटल पर जाना है।
  • चैट के बगल में मौजूद थ्री-डॉट मीनू पर क्लिक करना है।
  • आर्काइव का चयन करना है।
  • कंवर्सेशन मेन चैट लिस्ट से हट जाएगी।

मोबाइल ऐप पर चैट आर्काइव करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स:

  • अपने फोन में ChatGPT का ऐप खोलना है।
  • बाईं ओर जाकर चैट में उस कंवर्सेशन को खोजना है, जिसे आप आर्काइव करना चाहते हैं।
  • चैट के ऑप्शन मीनू पर टैप करना है।
  • आर्काइव ऑप्शन पर टैप करना है।
  • आर्काइव चैट बाद में जरूरत पड़ने पर मेन लिस्ट में वापस आ सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  2. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  6. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  8. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  9. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.