मोबाइल फोन खो जाने पर संबंधित बैंक अकाउंट से यूपीआई पेमेंट को ऐसे बंद करें

मोबाइल फोन खो जाने पर यूपीआई पेमेंटे्स को निष्क्रिय करना बहुत जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 अगस्त 2022 10:51 IST
ख़ास बातें
  • आपको अपना फ़ोन नंबर भी अपने बैंक से ब्लॉक करवाना चाहिए।
  • NPCI यूपीआई पेमेंट को निष्क्रिय करने का मूल तरीका नहीं बताता है।
  • अपना मोबाइल फोन खोने के बारे में एक FIR जरूर दर्ज करवाएं।

प्रक्रिया के दौरान आपको अपना UPI पिन या कोई संवेदनशील डीटेल किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए।

मोबाइल फोन खो जाने पर यूपीआई पेमेंटे्स को निष्क्रिय करना बहुत जरूरी हो जाता है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भारत में एक प्रमुख पेमेंट सिस्टम बन गया है, जिसमें जून में 2,800 मिलियन से अधिक UPI लेनदेन हुए। बिल भुगतान से लेकर एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने तक, UPI का उपयोग अधिकांश कार्यों के लिए किया जा सकता है। भारत को एक डिजिटल अर्थव्यवस्था में बदलने के सामूहिक लक्ष्य के हिस्से के रूप में देश के सभी प्रमुख कमर्शियल बैंक UPI को सपोर्ट करते हैं। 

मगर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के साथ साथ यूजर्स के लिए यह समझना भी महत्वपूर्ण हो गया है कि उन्हें अपनी मेहनत की कमाई को बचाने के लिए क्या करना चाहिए।
Advertisement
यदि आप अपना मोबाइल फोन खो देते हैं तो आपको अपने लिंक किए गए बैंक खातों से यूपीआई भुगतान को निष्क्रिय करना बहुत जरूरी हो जाता है। इस लेख में हम उन्हीं स्टेप्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

How to deactivate UPI payments in case you lose your mobile phone

यदि आप अपना मोबाइल फोन खो देते हैं तो आप यूपीआई लेनदेन को कैसे निष्क्रिय कर सकते हैं, इस पर कदम उठाने से पहले, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि प्रक्रिया के दौरान आपको अपना UPI PIN या कोई अन्य संवेदनशील डीटेल किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए।
  1. अपने मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर की कस्टमर केयर सर्विस पर कॉल करके अपना फोन नंबर ब्लॉक करें। यह चोरों को आपके सिम कार्ड या खोए हुए मोबाइल फोन का उपयोग करके लेनदेन शुरू करने से रोकेगा। आपके रिक्वेस्ट पर आगे बढ़ने से पहले आपसे आपकी पर्सनल डीटेल जैसे कि आपका पूरा नाम, बिलिंग पता, और वैरीफिकेशन के लिए भुगतान किया गया अंतिम रिचार्ज या बिल राशि प्रदान करने के लिए कहा जा सकता है।
  2. अपने फोन नंबर को अपने खाते से ब्लॉक करने के लिए अपने बैंक हेल्पलाइन पर कॉल करें और UPI सर्विस को अक्षम करने के लिए कहें।
  3. अपना मोबाइल फोन खोने के बारे में एक FIR दर्ज करें। यह भारत के अधिकांश राज्यों के निवासियों के लिए आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) साइट पर एक अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न पृष्ठ (FAQ page) में मोबाइल नंबर को ब्लॉक करने के बारे बताया गया है। यह तब मोबाइल फोन खो जाने की स्थिति में मददगार हो सकता है। हालांकि, साइट पर ऐसा कोई वर्कअराउंड उपलब्ध नहीं है जिससे यूजर अपनी यूपीआई एक्सेस को ब्लॉक कर सके।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI, UPI Apps, UPI Payment, How to Block UPI Payment
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.