WhatsApp को डिलीट किए बगैर नोटिफिकेशन से ऐसे पाएं छुटकारा

WhatsApp इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए शायद आपका सबसे पसंदीदा ऐप है, लेकिन कभी-कभी ऐप पर टेक्स्टिंग करना भारी पड़ जाता है, इतना कि आप इससे ब्रेक लेना चाहते हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 18 जून 2022 18:54 IST
ख़ास बातें
  • इन्सटेंट मैसेजिंग के लिए व्हाट्सएप सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है।
  • कई बार बहुत अधिक नोटिफिकेशन का आना कर सकता है परेशान।
  • व्हाट्सएप नोटिफिकेशन को ऐप डिलीट किए बिना भी बंद किया जा सकता है।

अधिक मात्रा में व्हाट्सएप नोटिफिकेशन का आना परेशान कर सकता है।

WhatsApp इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए शायद आपका सबसे पसंदीदा ऐप है, लेकिन कभी-कभी ऐप पर टेक्स्टिंग करना भारी पड़ जाता है, इतना कि आप इससे ब्रेक लेना चाहते हैं। हालाँकि नोटिफिकेशन टोन बजने पर इसे इग्नोर करना भी आसान नहीं है। इसके लिए आपको अपना इंटरनेट कनेक्शन ही बंद करने का विकल्प नजर आता है। मगर ऐसे में आप Gmail जैसे अन्य महत्वपूर्ण ऐप्स के अपडेट से वंचित होने का जोखिम उठाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बिना ऐप को अनइंस्टॉल किए बिना व्हाट्सएप नोटिफिकेशन को पूरी तरह से कैसे बंद करें।

कुछ थर्ड पार्टी एप्लिकेशन हैं जो आपके फ़ोन पर व्हाट्सएप जैसे कुछ ऐप तक इंटरनेट एक्सेस को प्रतिबंधित कर सकते हैं ताकि आपका ध्यान भंग करने के लिए उस विशेष ऐप से कोई नोटिफिकेशन न आए। उदाहरण के लिए Google Digital Wellbeing यूजर्स को ऐप्स से नोटिफिकेशन को नियंत्रित करने की अनुमति देता है और उन्हें सोशल मीडिया एप्लिकेशन का उपयोग न करने में मदद करता है। मगर कुछ यूजर्स इसे शत प्रतिशत कारगर तरीका नहीं मानते हैं जो उन्हें उन ऐप्स का उपयोग करने से दूर रखेगा। कुछ थर्ड पार्टी एप्लिकेशन भी सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकते हैं और आपके डेटा से समझौता किया जा सकता है।
Advertisement
वैकल्पिक रूप से आप अपने फ़ोन की सेटिंग में बदलाव करके WhatsApp को म्यूट कर सकते हैं।
 

How to completely turn off WhatsApp notifications

WhatsApp में सभी तरह के नोटिफिकेशन को बंद करें
सबसे पहले आप WhatsApp के लिए नोटिफिकेश अलर्ट को डिसेबल कर दें। 
Advertisement
इसके लिए आप ये सेटिंग्स देंखें- 
WhatsApp > Settings > Notifications > इसमें आप Messages के लिए नोटिफिकेशन टोन मेन्यू में ‘None' को सिलेक्ट कर दें। 
अब आप वाइब्रेशन को टर्न ऑफ कर दें, “Light” ऑप्शन में “None” को सिलेक्ट कर दें और “Use high priority notifications” को भी टर्न ऑफ कर दें। यही सब स्टेप्स ग्रुप सेटिंग्स में भी लागू हैं। 
Advertisement
 

Disable notifications from general Android Settings

एंड्रॉइड सिस्टम ऐप्स के लिए नोटिफिकेशन भी भेजता है। इसलिए व्हाट्सएप से पूरी तरह से कट-ऑफ होने के लिए आपको नोटिफिकेशन को बंद करना होगा। उसके लिए ये स्टेप्स करें- Settings > Apps and Notifications > Apps > Select WhatsApp > Notifications > यहां पर "All WhatsApp Notifications" को टर्न ऑफ कर दें। 
 

Revoke Permissions and Disable Mobile Data Usage in Background

तीसरा कदम ऐप को और पंगु बनाना है। 
इसके लिए ये स्टेप्स करें- Settings > Apps and Notifications > Apps >  WhatsApp को सिलेक्ट करें
Advertisement
यहां पर Permissions के तहत उन सभी अनुमतियों को रद्द करें जो व्हाट्सएप को आपके स्मार्टफोन पर कैमरा, माइक्रोफ़ोन और फ़ाइलों तक पहुंचने की अनुमति देती हैं। Mobile Data पर टैप करें और बैकग्राउंड में मोबाइल डेटा के उपयोग को डिसेबल कर दें। 
 

‘Force Stop' WhatsApp

सभी अनुमतियों को रद्द करने और बैकग्राउंड में मोबाइल डेटा के उपयोग को डिसेबल करने के बाद पिछली स्क्रीन पर जाएं और ऐप को 'Force Stop' करें। ऐसा करने से ऐप काम नहीं करेगा और आपको कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। हालांकि, अगर आपको ऐप पर संदेशों की जांच करने की आवश्यकता है, तो आप बस अपने डिवाइस पर WhatsApp खोल सकते हैं।

इस तरह, आप ऐप को हटाए बिना या अपना इंटरनेट कनेक्शन बंद किए बिना WhatsApp पर भारी टेक्स्टिंग से दूर रह पाएंगे। इसके अलावा, आप अपने संपर्कों के लिए वर्चुअल तौर पर ‘invisible' रहेंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.