कम्प्यूटर को बनाएं सुपरफास्ट! बस ब्राउजर में जाकर इन चीजों को करें डिलीट!

जब भी हम कम्प्यूटर पर किसी वेबसाइट को ब्राउज करते हैं तो यह विजिट किए गए पेज, इमेज आदि को याद कर लेता है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 मार्च 2023 17:17 IST
ख़ास बातें
  • ब्राउजर हमारे द्वारा सर्च किए गए डेटा को स्टोर कर लेता है
  • इससे पीसी की क्षमता पर असर पड़ता है
  • वेबसाइट हिस्ट्री को ऐसे ही छोड़ देना प्राइवेसी पर पड़ सकता है भारी

ब्राउजर हमारे द्वारा सर्च किए गए डेटा को स्टोर कर लेता है जिससे पीसी की क्षमता पर असर पड़ता है।

कम्प्यूटर इस्तेमाल करते हुए अक्सर हम ब्राउजर में जाकर इंटरनेट सर्च करते हैं। हालांकि स्मार्टफोन में भी अक्सर हम ऐसा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्राउजर हमारे द्वारा सर्च किए गए डेटा को स्टोर कर लेता है! इसमें वेबसाइट्स, पासवर्ड, ब्राउजिंग हिस्ट्री, डाउनलोड लिस्ट आदि चीजें हो सकती हैं। इससे पीसी की क्षमता पर असर पड़ता है। धीरे धीरे कम्प्यूटर सिस्टम धीमा पड़ने लगता है। इसलिए आपको ब्राउजर से कैशे, कुकीज और हिस्ट्री को समय समय पर डिलीट करते रहना चाहिए। आज हम आपको इसका आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने पीसी की क्षमता और स्पीड को बनाए रख सकते हैं। 

जब भी हम कम्प्यूटर पर किसी वेबसाइट को ब्राउज करते हैं तो यह विजिट किए गए पेज, इमेज आदि को याद कर लेता है ताकि अगली बार जब उस वेबसाइट पर हम जाएं तो जल्दी से वह साइट खुल सके। कई बार वेबसाइट हिस्ट्री को ऐसे ही छोड़ देना आपकी प्राइवेसी के लिए हानिकारक हो सकता है, इसके लिए भी आप ब्राउजर हिस्ट्री को इन स्टेप्स की मदद से डिलीट कर सकते हैं। 

हम यहां आपको बता रहे हैं कि अपने ब्राउजर से आप कैशे, कुकीज और हिस्ट्री को कैसे डिलीट कर सकते हैं। 

Google Chrome के लिए
सबसे पहले आप अपने पीसी पर Google Chrome खोलें। फिर ऊपर दाहिनी ओर तीन डॉट वाले बटन पर क्लिक करें। 
अब More Tools को सिलेक्ट करें और Clear Browsing Data को सिलेक्ट करें। 
Advertisement
यहां सभी बॉक्स सिलेक्ट करें जिनमें लिखा होता है: ब्राउजिंग हिस्ट्री, डाउनलोड हिस्ट्री, कुकीज एवं अन्य साइट डेटा। 
अब Clear data पर क्लिक कर दें। 

Safari के लिए 
Advertisement
अगर आप ब्राउजिंग के लिए Safari इस्तेमाल करते हैं तो टॉप मेन्यु में जाकर History में जाकर Clear History को सिलेक्ट करें। 
अब उस समयावधि को चुनें जिसमें आप हिस्ट्री को डिलीट करना चाहते हैं। उसके बाद Clear History पर क्लिक कर दें।
Advertisement
 
Mozilla Firefox के लिए 
अगर आप ब्राउजिंग के लिए Mozilla Firefox इस्तेमाल करते हैं तो ऊपरी दाएं कोने में हैम्बर्गर मेन्यु में जाएं। 
यहां Privacy and Security को सिलेक्ट करें। फिर नीचे स्क्रॉल कर  Cookies and Site Data पर जाएं। 
यहां Delete cookies वाले बॉक्स पर चुन लें और Clear Data पर क्लिक कर दें। 
एक बार जब आप ब्राउजर कैशे, कुकीज और हिस्ट्री को डिलीट कर देते हैं तो आपको उन साइट्स को दोबारा लॉगइन करना होगा। इससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन कम्प्यूटर की क्षमता इसे सुधारी जा सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.