कैसे बदलें JioFiber और JioAirFiber के पासवर्ड, ये है आसान तरीका

JioFiber यूजर्स हैं और अपने वाई-फाई राउटर का पासवर्ड बदलने का सोच रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2025 13:04 IST
ख़ास बातें
  • JioFiber पासवर्ड और नाम को आसानी से बदला जा सकता है।
  • JioAirFiber कनेक्शन के पासवर्ड को ऑनलाइन बदला जा सकता है।
  • पासवर्ड बदलने के बाद सभी कनेक्टेड डिवाइस डिस्कनेक्ट हो जाते हैं।

JioFiber में पासवर्ड ऑनलाइन बदला जा सकता है।

Photo Credit: Jio

अगर आप JioFiber यूजर्स हैं और अपने वाई-फाई राउटर का पासवर्ड बदलने का सोच रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम JioFiber कनेक्शन और JioAirFiber कनेक्शन दोनों के वाई-फाई राउटर के नाम और पासवर्ड बदलने की प्रक्रिया के बारे में बात कर रहे हैं। जियो यूजर्स अपने कनेक्शन के अनुसार इन स्टेप्स को फॉलो करके MyJio ऐप के जरिए आसानी से अपना वाई-फाई नाम (SSID) और पासवर्ड बदल सकते हैं। आइए पासवर्ड बदलने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

JioFiber राउटर का पासवर्ड कैसे बदलें:

JioFiber कनेक्शन के लिए

  • सबसे पहले आपको अपने JioFiber नंबर से MyJio ऐप में लॉग इन करना है और फाइबर अकाउंट का चयन करना है।
  • उसके बाद आपको फुटर सेक्शन में माय डिवाइस पर टैप करना है।
  • अब आपको नीचे स्क्रॉल करके वाई-फाई सेटिंग्स पर आना है।
  • उसके बाद आपको उस वाई-फाई नाम (SSID) पर टैप करना है, जिसे आप एडिट करना चाहते हैं।
  • फिर आपको एडिट पासवर्ड के आगे मौजूद पेंसिल आइकन पर टैप करना है और अपना नया पासवर्ड दर्ज करना है और उसके बाद सेव पर टैप करना है।

JioAirFiber कनेक्शन के लिए

  • सबसे पहले आपको JioHome ऐप में लॉग इन करना है, जिसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ओटीपी को दर्ज करना है।
  • फिर आपको नेटवर्क पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद वाईफाई सेटिंग्स पर क्लिक करना है।
  • अब आपको होम वाई-फाई के अंदर एडिट वाई-फाई नेम एंड चेंज पासवर्ड में अपनी पसंद का नाम/पासवर्ड दर्ज करना है।
  • पासवर्ड स्टैंडर्ड के अनुसार पासवर्ड दर्ज करना है और सेव पर क्लिक करना है।
  • वाई-फाई नाम स्टैंडर्ड के अनुसार वाई-फाई नाम दर्ज करना है और सेव पर क्लिक करना है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि अपना वाई-फाई नाम या पासवर्ड बदलने के बाद आपके सभी कनेक्टेड डिवाइस डिस्कनेक्ट हो जाते हैं तो आपको फिर से नए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके उन्हें फिर से कनेक्ट करना होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.