WhatsApp पर लाइव लोकेशन को अपने मुताबिक ऐसे बदलें!

वॉट्सऐप करंट लोकेशन बदल कर ऐसे भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मार्च 2025 12:07 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp दूसरे यूजर्स के साथ लोकेशन शेयर करने की सुविधा प्रदान करता है।
  • WhatsApp पर करंट लोकेशन शेयर कर सकते हैं।
  • WhatsApp पर करंट लोकेशन में बदलाव करके भेज सकते हैं।

WhatsApp पर करंट लोकेशन भेजी जा सकती है।

Photo Credit: Pexels/cottonbro studio

अगर आपका बॉस या कोई अन्य व्यक्ति आपसे WhatsApp पर आपकी करंट लोकेशन मांग रहा है और आप उस वक्त उस जगह पर मौजूद नहीं हैं, जहां पर आपने उन्हें बताया था तो अब आपको इसके लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे करंट लोकेशन को बदल कर दूसरी लोकेशन वॉट्सऐप पर साझा कर सकते हैं।

अगर आप वॉट्सऐप पर किसी व्यक्ति के साथ अपनी करंट लोकेशन शेयर करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने फोन में वॉट्सऐप खोलना है।
 


उसके बाद आपको उस व्यक्ति की चैट पर जाना है, जिसे आप अपनी करंट लोकेशन भेजना चाहते हैं। फिर आपको चैट में नीचे दाईं ओर नजर आ रहे है + आइकन पर क्लिक करना है।
Advertisement
 

जब आप + आइकन पर क्लिक करते हैं तो उशके बाद आपको सबसे नीचे की ओर लोकेशन (Location) का टैब का नजर आ रहा होगा, उस पर क्लिक करना है।
 

अब लोकेशन वाला एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां पर आप खुद को देख सकते हैं कि आप कहां मौजूदा हैं। अब आपको नीचे सेंड योर करंट लोकेशन लिखा ऑप्शन हुआ नजर आ रहा है तो आपको उसे सेंड नहीं करना है।
Advertisement
 

आपको ऊपर दाईं ओर नजर आ रहे आइकन पर क्लिक करना है, उसके मूव करके आप किसी भी लोकेशन पर लेकर जा सकते हैं। अगर आप अपनी मौजूदा या असली लोकेशन उस व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहते हैं तो आप किसी दूसरी लोकेशन को सेट कर सकते हैं।
Advertisement
 

उसके बाद उस लोकेशन का चयन करके आप अपने बॉस या उस व्यक्ति के साथ लोकेशन को साझा कर सकते हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  2. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.